

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला किसान को उस समय सांप ने काट लिया, जब वह खेत पर फसल काट रही थीं। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फसल काटते समय हुई घटना
जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के मजरा कलेक्टरपुरवा की रहने वाली रानी (41) पुत्री जागेश्वर अपने मायके में रहती थीं। बताते हैं कि सोमवार दोपहर धान की फसल काटते समय
बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..
उन्हें सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में मेडिकल कालेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने बताया रानी की शादी गिरवां के सरस्वाह में हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पति से विवाद के कारण मुकदमा चल रहा है। वह मायके में ही रहती थीं।
ये भी पढ़ें : UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
