
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा जमकर कहर ढा रहे हैं। कंपकंपा देने वाली ठंड और शीतलहर से प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिन ऐसी ही भीषण ठंड पड़ेगी।
घना कोहरे-अत्यधिक ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट किया है। इन इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..
वहीं 15 ऐसे जिले भी हैं जिनमें अत्यंत भीषण ठंड पड़ेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आने वाली पछुआ हवाओं के चलते मौसम में ठंड बढ़ी है।
यूपी के इन जिलों में जारी हुई चेतावनी
अयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर व आसपास।
ये भी पढ़ें: यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..
यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..
सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन
UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले
हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक
