Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट

UP BJP: Pankaj Chaudhary leads race for new president

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुका है। बस नाम की घोषणा होना बाकि है। आज शुक्रवार को राजधानी में यूपी के मंत्रियों का जमावड़ा लगा है। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन है। अभी तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन

जानकारी मिल रही है कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल

पार्टी सूत्र भी मान रहे हैं कि यूपी के महाराजगंज से सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। वह आज दिल्ली से लखनऊ आकर पार्टी मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

रविवार को होगी अध्यक्ष की घोषणा

इसके बाद कल रविवार को उनके नाम की घोषणा होगी। उधर, कार्यक्रम के लिए राजधानी लखनऊ में मंत्रियों का जमावड़ा लगा है। बड़ी संख्या में प्रदेशभर के मंत्री राजधानी में मौजूद हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित का कहना है कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा का कार्यक्रम डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

ये भी पढ़ें: जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल

जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

BJP4UP: लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल-नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू

मनरेगा का बदला नाम, अब कहिए.. ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’