Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा

UP: This gentleman was growing ganja at home

समरनीति न्यूज, बांदा: मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री गैरकानूनी अपराध है। कानून बेहद सख्त है। गांजा भी इसी श्रेणी में आता है। मगर बांदा जिले में एक जनाब ऐसे पकड़े गए हैं जो अपने घर में गांजा की खेती कर रहे थे। उनका इरादा खेती को पकाकर महंगे दामों पर बेचने का था, लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए और अब जेल की हवा खाएंगे।

घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद

जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना पुलिस ने नौगवां गांव में गोपनीय सूचना पर रात में संग्राम सिंह नाम के व्यक्ति के घर में छापा मारा। वहां घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद किया। आरोपी को भी

ये भी पढ़ें: यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी

गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति घर के अंदर बाड़े में योजनाबद्ध तरीके से गांजा की खेती कर रहा था। छापामार मारने वालों में कालिंजर के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह, एसआई रामरक्षा पटेल समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: तैयार रहिए! पूरे यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, मौसम विभाग की यह रिपोर्ट..