Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

up-pankajchaudhary-becomes-bjp-statepresident-seeks-blessings-by-touching-cmyogis-feet

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से 7वीं बार सांसद बने पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था। कोई दूसरा नामांकन न होने के कारण उनका अध्यक्ष बनना तय था।

अध्यक्ष बनते ही सीएम योगी के पैर छुए

केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने 17वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नाम की घोषणा के बाद सबसे पहले पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। उनका आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक

फिर पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सियां बदली गईं। बताते चलें कि 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद पंकज चौधरी 17वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा हुई है।

निर्वाचन सदस्यों के नामों की भी घोषणा

पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा कर दी है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह आदि प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय परिषद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करती है।

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक 

ये भी पढ़ें: UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट