Thursday, March 5सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..

UP: BJP MLC digitally arrested for 2 hours
शैलेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी MLC के डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपराधियों ने सुल्तानपुर में बीजेपी MLC शैलेंद्र सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर अपराधियों ने MLC पर मानसिक दबाव बना ठगने की कोशिश की। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके। शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई के लिए जांच में जुट गई है।

लगभग 2 घंटे तक बनाए रहे डिजिटल अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, बीती 2 मार्च की दोपहर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुंबई एटीएस क्राइम ब्रांच का अधिकारी है। बताते हैं कि वीडियो कॉल में उक्त व्यक्ति वर्दी में दिख रहा था।

ये भी पढ़ें: CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार

वह साइबर अपराधी था। उसने एमएलसी को झांसे में लेने की कोशिश की। फिर बातचीत में कार्रवाई की धमकी देकर आधार कार्ड मांगा। बताते हैं कि लगभग 2 घंटे तक बातचीत का सिलसिला चला।

कोशिश करने के बावजूद ठग नहीं पाए

बताते हैं कि एमएलसी के सहयोगियों ने आधार कार्ड भेज उसी नंबर पर कॉल की। जानकारी करने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अखंडदेव मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी: रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज

जांच में मालूम चला है कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह मुंबई नहीं, बल्कि एमपी के सतना जिले का है। नंबर सतना की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में सतना का मिला नंबर

साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीमें कार्रवाई में जुट गई हैं। दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार 

CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार

लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार

UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार