Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा-परिवार में मचा कोहराम

Banda : high speed car crushed husband and wife, both of them died

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। दरअसल, बालू के ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार युवक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी दुखी हैं। लोगों का कहना है कि परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से अब सभी बेहाल हैं।

गवाइन नाला के पास हादसा

मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (30) शनिवार शाम पड़ोसी साथी का खराब ट्रैक्टर अपने ट्रैक्टर में बांधकर जिला मुख्यालय लाए थे। देर शाम खराब ट्रैक्टर को मिस्त्री की दुकान में खड़ा करने के बाद वह अपने ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के गवाइन नाला पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित 

ट्रैक्टर समेत नाले में जा पलटा। उसपर सवार इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल को लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा अजय सिंह ने बताया कि वह परिवार की इकलौती संतान थे। अब परिवार में कोहराम मचा है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में प्रशासन जल्द कराएगा नवाब टैंक का सौंदर्यीकरण