बांदा में हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा-परिवार में मचा कोहराम
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। दरअसल, बालू के ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार युवक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी दुखी हैं। लोगों का कहना है कि परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से अब सभी बेहाल हैं।
गवाइन नाला के पास हादसा
मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (30) शनिवार शाम पड़ोसी साथी का खराब ट्रैक्टर अपने ट्रैक्टर में बांधकर जिला मुख्यालय लाए थे। देर शाम खराब ट्रैक्टर को मिस्त्री की दुकान में खड़ा करने के बाद वह अपने ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राज...