
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया। बाइकों की हुई टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जसपुरा के सोनामऊ के रहने वाले भानू सिंह (45) देर रात अपने पड़ोंसी मूलचंद्र (45) सोमवार की रात अपने पड़ोसी मूलचंद्र (46) के साथ जा रहे थे।
जसपुरा क्षेत्र में हुआ हादसा
दोनों बाइक से कानाखेड़ा गांव गेंहू पिसाने निकले थे। बताते हैं कि इसी बीच गलौली के सुनील (30) तथा रामू (25) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि भानू की मौके पर मौत हो गई। बाकी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने रामू को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम
ये भी पढ़ें : सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..