Saturday, June 22सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा

Total voting in 14 seats of UP is 57.98%
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक परिवार के साथ।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आज पांचवें चरण का मतदान हुआ। इन सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 57.98% वोटिंग हुई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 66.89% तथा गोंडा में सबसे कम 50.88% वोट डाले गए।

लखनऊ में भी घरों से कम निकले लोग

वहीं राजधानी लखनऊ में 52.23% मतदान रहा। लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में 62.72%, रायबरेली में 58.04%, अमेठी में 54.40%, जालौन में 56.15% मतदान हुआ।

बांदा में 59.68% व हमीरपुर में 60.56%

इसी तरह झांसी में 63.70%, हमीरपुर में 60.56%, बांदा में 59.68%, फतेहपुर में 57.5%, कौशांबी में 52.79% मतदान हुआ। वहीं फैजाबाद में 59.10%, कैसरगंज में 55.68% और गोंडा में 51.64% वोट डाले गए। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 52.45% वोट पड़े हैं।

ये भी पढ़ें : Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट..

Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट..