Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हेरफेर

खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाले विभाग की जिला पंचायत बांदा में सरकार को एक बार फिर करोड़ों के राजस्व का चुना लगा है। खनिज संपदा से संपन्न बुंदेलखंड के बांदा जिले में खनिज तहबाजारी का ठेका 4 बार टेंडर कैंसल होने के बाद 5वीं बार में हो गया है। इस लगभग ढाई करोड़ के ठेके ने पूरी बांदा जिला पंचायत के अधिकारियों और जिम्मेदारों पर सवाल खड़ कर दिए हैं। ठेकेदारों का टोटा, घाटे का सौदा दो साल पहले 8 करोड़ 53 लाख में हुआ यह ठेका दो साल से नीचे गिरकर अब ढाई करोड़ के आसपास अटका हुआ है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। वजह यह है कि जब सबकुछ महंगा हो रहा है, सरकार खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र में तहबाजारी में घाटे में क्यों है। बार-बार ठेके का कैंसल होना और फिर अचानक तीन आवेदन का आना। इस पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पांचवी बार में आ गए 3 आवेदन.. इस बार खनिज ...
बांदा जिला पंचायत में खनिज ठेके को लेकर बड़े खेल की तैयारी

बांदा जिला पंचायत में खनिज ठेके को लेकर बड़े खेल की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला पंचायत में खनिज तहबाजारी ठेका होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि इसमें एक खेल की तैयारी चल रही है। इसे लेकर आरोप भी सामने आने लगे हैं। बताते चलें कि जिला पंचायत में गड़बड़ियों की एक लंबी कहानी है, लेकिन कभी लोगों के सामने खुलकर सामने नहीं आई है, लेकिन अब आरोप लगने लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि भीतर ही भीतर बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है। पुराने ठेकेदारों को ठेका देने की कवायद खासकर खनिज तहबाजारी के ठेके को लेकर। अंदरखाने की खबर है कि इसमें तकनीकि रूप से बड़ा खेल हो सकता है। गोपनीय ढंग से ठेका करने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि निविदा के नाम पर खेल करने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि कुछ पुराने ठेकेदारों को ही दोबारा ठेका देने के लिए चाल चली जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में डाक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में घसीटा और फ...