Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

UP: संभल में प्रभावशाली भाजपा नेता की हत्या, पेट में जहर का इंजेक्शन लगाकर भागे हत्यारे-क्षेत्र में शोक की लहर

UP: संभल में प्रभावशाली भाजपा नेता की हत्या, पेट में जहर का इंजेक्शन लगाकर भागे हत्यारे-क्षेत्र में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार को हुई भाजपा नेता की हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। हत्यारे मेहमान बनकर घर पहुंचे। वहां पानी पिया और बैठे भी। इसके बाद जैसे ही भाजपा नेता आराम करने को लेटे, उनके पेट में जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हत्यारों ने इस तरह दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम.. जानकारी के अनुसार, संभल के दबथरा हिमंचल गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बजे मेहमान बनकर बाइक सवार 3 लोग भाजपा के वरिष्ठ प्रभावशाली नेता व प्रधान पति गुलफाम सिंह यादव (66) के घर पहुंचे। उस समय वह पशुओं की देखभाल करते हुए घेर में आराम कर रहे थे। बताते हैं कि तीनों बाइक सवारों ने उनसे दुआ सलाम की और फिर पास में कुर्सी पर बैठ गए। मुलायम सिंह यादव के मुकाबले लड़ चुके विधानसभा का चुनाव गुलफाम य...
कैबिनेट मीटिंग: 10 से 25 हजार रुपए मूल्य वाले स्टांप अवैध करार, पढ़ें अहम फैसले..

कैबिनेट मीटिंग: 10 से 25 हजार रुपए मूल्य वाले स्टांप अवैध करार, पढ़ें अहम फैसले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी। बताया कि यूपी में अब 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपए मूल्य वाले भौतिक स्टांप वैध नहीं माने जाएंगे। ये स्टांप चलन से बाहर होंगे। इनकी जगह अब ई-स्टांप का उपयोग होगा। कैबिनेट की मीटिंग में आज हुए ये खास फैसले: गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर अब 2425 रुपए घोषित किया गया है। 17 मार्च से लेकर 15 जून तक खरीदारी की जाएगी। बलिया में मेडिकल कालेज का निर्माण होगा। सैफई में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 300 बेड के गायनी ब्लॉक के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव पास हुआ। लखनऊ में डीटीआईएस की स्थापना के लिए SPP को 0.8 हेक्टेअर भूमि दी जाएगी। कानपुर की बंद कताई मि...
Banda: घर पहुंचकर व्यक्ति ने लगा ली फांसी, परिजनों ने कही यह बात..

Banda: घर पहुंचकर व्यक्ति ने लगा ली फांसी, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि वह नशे का लती था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बबेरू के शात्रीनगर के रहने वाले विजय (40) ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सुबह जब घर से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक के छोटे भाई रामबाबू ने बताया कि मृतक नशे के लती थे। रात में नशे की हालत में घर आए थे। खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। सुबह पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है। मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना का कारण उन्हें ज्ञात नहीं है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में रोडवेज के पास गर्जा बुल्डोजर, कई अतिक्रमण ढहाए  https://samarneetinews.com/anti-encroachment-drive-was-launched-near-roadways-in-banda/ &n...
बांदा में रोडवेज के पास गर्जा बुल्डोजर, कई अतिक्रमण ढहाए

बांदा में रोडवेज के पास गर्जा बुल्डोजर, कई अतिक्रमण ढहाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रोडवेज के पास प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने प्रभारी अधिकारी नगर पालिका पालिका परिषद रजत वर्मा के साथ अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। रोडवेज के पास सड़क तक फेले अतिक्रमण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराकर हटवाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही आसपास के दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपना अतिक्रमण खुद हटा लें। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी https://samarneetinews.com/mahakumbh2025prayagraj-viral-beauty-harsharichhariya-will-leave-kumbh/  ...
गाजियाबाद में GST डिप्टी कमिश्नर ने की आत्महत्या, 14वीं मंजिल से लगाई छलांग

गाजियाबाद में GST डिप्टी कमिश्नर ने की आत्महत्या, 14वीं मंजिल से लगाई छलांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने आत्महत्या कर ली है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि 59 साल के संजय सिंह ने अपनी ही सोसाइटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना से इलाके में सनसनी घटना थाना सेक्टर-113 के अपेक्स एंटीना सोसाइटी में हुई। बताते हैं कि वह कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी   https://samarneetinews.com/in-ayodhya-newly-married-couple-died-on-their-wedding-night/...
फतेहपुर: चौकी के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

फतेहपुर: चौकी के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: एक ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस चौकी के पास साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। किसान की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। चालक वाहन छोड़कर फरार हुआ जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा के रहने वाले राजबहादुर उर्फ बंटू सिंह (65) किसान थे। गाजीपुर रोड स्थित खेत से रविवार सुबह लगभग 7 बजे साईकिल से घर लौट रहे थे। बहुआ पुलिस चौकी चौराहा पार करते समय ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय का कहना है कि चालक का पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें: महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें: यूपी में तड़क...
लखनऊ: PM Modi से मिलकर लौटे CM Yogi, आज कैबिनेट बैठक में अहम फैसले संभव

लखनऊ: PM Modi से मिलकर लौटे CM Yogi, आज कैबिनेट बैठक में अहम फैसले संभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इसमें कई अहम फैसले हो सकते हैं। इसके बाद सीएम योगी मंत्रिमंडल की बैठक भी लेंगे। माना जा रहा है कि कुछ अहम फैसले सामने आ सकते हैं। ऐसा इसलिए मुख्यमंत्री योगी, दिल्ली में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर लौटे हैं। ये भी पढ़ें: अयोध्या में सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..  ये भी पढ़ें: बागपत में ऑनर किलिंग: बेटी संग प्रेमी को आपत्तिजनक हाल में देख परिजनों ने खोया आपा, दोनों को मार डाला...
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैम्पियंस ट्राॅफी

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैम्पियंस ट्राॅफी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्राॅफी जोरदार मुकाबले में जीत ली। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर यह जीत हासिल की है। इस मैच को जिताने में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही। भारत की इस जीत पर पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं। पूरे देश में जश्न का माहौल आज 9 मार्च को यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने न्यूजीलैंट को चार विकेट से हरा दिया। फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रन बनाने का टारगेट मिला। भारतीय टीम ने 49वें ओवर की आखिरी बाल पर लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज कराई। टीम इंडिया की जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न मनाया जाने लगा। लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाए। एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौ...
Banda: महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी

Banda: महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्नापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियो में प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर की मौत हो गई। वह बीते कई महीनों से बेड रेस्ट पर थीं। उनके भाई ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो डॅाक्टरों ने पैनल ने आज पोस्टमार्टम किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति की पहले हो चुकी मौत जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के रसिन गांव की रहने वाली 53 वर्षीय मंजूलता श्रीवास्तव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय भाग-2 में प्रधानाध्यापिका थीं। उनकी शादी ये भी पढ़ें: बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा बांदा शहर के फूटाकुआ मोहल्ले में बिंदा प्रसाद श्रीवास्तव से हुई थी। लगभग 8 साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। वह अपने छोटे भाई प...
बांदा: अतर्रा तथागत स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण

बांदा: अतर्रा तथागत स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी का वार्षिक परीक्षा फल वितरण हुआ। साथ ही अभिभावक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शरण कुशवाहा रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूलों में पढ़कर देशभर में अपना और माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की समाज और राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा का अहम योगदान होता है। अभिभावक अभिविन्यास में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों को बच्चों के चहुंमुखी विकास के गुरु भी बताए। प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि किरण कुशवाहा (एमडी) और श्रीमती राजा बाई कुशवाहा ने बच्चों को परीक्षा फल और पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी ये भी ...