Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

यूपी में ऑनर किलिंग: बेटी संग प्रेमी को आपत्तिजनक हाल में देख परिजनों ने खोया आपा, दोनों को मार डाला

यूपी में ऑनर किलिंग: बेटी संग प्रेमी को आपत्तिजनक हाल में देख परिजनों ने खोया आपा, दोनों को मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बागपत में आज रविवार सुबह ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जोनमाना गांव में एक प्रेमी युगल की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। वारदात को लड़की के घरवालों ने अंजाम दिया। बताते हैं बेटी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हाल में देखकर परिवार के लोगों ने आपा खो दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी। बागपत के बड़ौत क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, मृतक बलराम (19) पुत्र राजेश्वर तथा गांव के पुष्पेंद्र की बेटी दृष्टि (18) का प्रेमप्रसंग चल रहा था। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। बताते हैं कि आज सुबह पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के ये भी पढ़ें: यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों के गले में रस्सी का फंदा डा...
UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..

UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में एक बेहद चौंकाने वाली दुखद घटना सामने आई है। सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 साल के दूल्हे प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला है। वहीं 22 साल की दुल्हन शिवानी का शव बेड पर पड़ा मिला है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिसेप्शन की चल रहीं थीं तैयारियां जानकारी के अनुसार, प्रदीप और शिवानी की 7 मार्च को शादी हुई थी। 8 मार्च को बारात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस घर लौटी। आज रविवार को घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। सुहागरात के बाद आज सुबह जब दूल्हा-दुल्हन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने आशंका होने पर दरवाजा खटखटाया। ये भी पढ़ें: यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, ए...
बांदा विधायक ने किया चौड़ीकरण परियोजना के लिए भूमि पूजन

बांदा विधायक ने किया चौड़ीकरण परियोजना के लिए भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कालूकुआं चौराहे से पल्हरी बाईपास तक चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही सुदृढ़ीकरण के लिए शिलान्यास भी किया। बताते हैं कि इस स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत लगभग 3.1 किमी लंबी सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 2280.70 लाख रुपए हैं। इस अवसर पर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री संजय निषाद, समाज के लिए मांगी उत्तराखंड जैसी सुविधाएं  https://samarneetinews.com/minister-sanjaynishad-in-banda-demanded-facilities-like-uttarakhand-for-society/...
यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर

यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज तड़के सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी बदमाश अशद को ढेर कर दिया। बताते हैं कि इस अपराधी का यूपी समेत कई राज्यों में भय व्याप्त था। अलग-अलग राज्यों में मुकदमें भी दर्ज थे। पुलिस ने इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। मथुरा पुलिस ने किया खात्मा जानकारी के अनुसार, मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फाति उर्फ अशद को पुलिस की गोली लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि ये भी पढ़ें: सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..  मरने वाला बदमाश छैमार गिरोह का सरगना था। यूपी के अलावा राजस्थान, जम्मूकश्मीर राज्यों में उसपर लूट, डकैती, हत्या और अन्य गंभीर ...
बांदा में मंत्री संजय निषाद, समाज के लिए मांगी उत्तराखंड जैसी सुविधाएं

बांदा में मंत्री संजय निषाद, समाज के लिए मांगी उत्तराखंड जैसी सुविधाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: निषाद पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा लेकर बांदा पहुंचे। यहां यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर लिया। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही विपक्ष पर हमला भी बोला। संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा मंत्री संजय ने निषाद समाज के लिए उत्तराखंड की तर्ज पर सुविधाओं की मांग उठाई है। उन्होंने कुंभ में नाविकों को लेकर सपा के आरोपों पर पलटवार भी किया। कहा कि आस्था से जुड़े कार्यों पर जीएसटी नहीं होगी चाहिए। कहा कि सपा के लोगों को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। बांदा के अलावा मंत्री संजय निषाद यात्रा के साथ चित्रकूट, ललितपुर और महोबा भी पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा https://samarneetinews.com/cmyog...
सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..

सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुर: आज सीतापुर में एक युवक की दिनदाहड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। मृतक एक हिंदी दैनिक में पत्रकार था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। लखनऊ से आईजी प्रशांत कुमार समेत पुलिस अधिकारी सीतापुर पहुंचे। घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर घटना जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के महोली निवासी राघवेंद्र वाजपेई (41) शनिवार को हेमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे के आसपास बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 41 PCS इधर से उधर..ज्यादातर SDM..पढ़ें पूरी लिस्ट गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी यूपी के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यूपी के राजनीति हालात को लेकर चर्चा हुई। योगी और नड्डा की मुलाकात को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समय यूपी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार यूपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। वहीं जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार https...
महोबा से बांदा आई रोडवेज बस में यात्री ने दम तोड़ा, पुलिस ने..

महोबा से बांदा आई रोडवेज बस में यात्री ने दम तोड़ा, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा नेवादा गांव के कामता (55) पुत्र रामाधीन क्षय रोग से पीड़ित थे। उनका मध्य प्रदेश के छतपुर जिले में इलाज चल रहा था। नया गांव स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार देर शाम वहां से दवाई लेकर वह घर लौट रहे थे। दवाई लेकर घर लौट रहे थे कामता रोडवेज से महोबा होते हुए बांदा रोडवेज पहुंचे। वहां बस के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। साथ में मौजूद बेटे ने बांदा पहुंचने पर उन्हें हिलाया-डुलाया। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनके बेटे ने बताया कि पिता लगभग 10 साल से टीबी से पीड़ित थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-gave-instructions-to-stop-over...
17 साल के अमित ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता सके परिवार के लोग 

17 साल के अमित ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता सके परिवार के लोग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 17 साल के अमित उर्फ उमाशंकर नाम के किशोर ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, परिवार के लोग इसकी वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पूरे गांव में लोग दुखी हैं। मर्का थाना क्षेत्र की है घटना जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के बैरफ गांव के मजरा बड़ी खैरी के रहने वाले गोरेलाल के बेटे अमित उर्फ उमाशंकर ने दोपहर में घर के भीतर छप्पर में फांसी लगा ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। ये भी पढ़ें: बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा शाम को उनकी मां घर लौटी तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर भी कोई हरकत नहीं आई। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिवार के लोग भीतर पहुंचे तो देखा कि बेटे का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतक के...
बांदा जल संस्थान का हाल बेहाल, पेयजल आपूर्ति की तरह राजस्व वसूली में भी पिछड़ा, डीएम ने चेताया

बांदा जल संस्थान का हाल बेहाल, पेयजल आपूर्ति की तरह राजस्व वसूली में भी पिछड़ा, डीएम ने चेताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जलसंस्थान में महाप्रबंधक के तबादले के बाद से स्थिति खराब हैं। शहरी क्षेत्र में कई जगह से पेयजल आपूर्ति की सप्लाई समय से न होने और गंदे पानी की सप्लाई जैसी शिकायतें आ रही हैं। वहीं सरकारी राजस्व की वसूली में भी विभाग पिछड़ रहा है।हाल में जिलाधिकारी जे.रीभा ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ कर वसूली की समीक्षा बैठक की। बताते हैं कि जलसंस्थान के अधिकारियों को वसूली में सुस्ती पर चेताया गया है। साथ ही लापरवाही न बरतने को कहा गया है। इकलौते अवर अभियंता के पास जीएम का चार्ज दरअसल, विभाग में स्टाॅफ की काफी कमी है, लेकिन यह कमी पहले भी थी। मगर तत्कालीन महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार स्थिति को संभाले थे। अब उनके तबादले के बाद पद खाली है। जिले में कोई अधिशाषी अभियंता भी नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दूषित-बदबूदार पानी सप्लाई से लोग बेहाल, जलसंस्थान अधिकारी.....