Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सड़क हादसा

हमीरपुर: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल 

हमीरपुर: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर में आज एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शनिवार दोपहर एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। धनौरी गांव के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरहंका गांव के रवि यादव का कहना है कि उनके छोटे भाई अरविंद अपने चाचा सर्वेश के साथबाइक से बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में धनौरी गांवके पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस हादसे में बाइक सवार अरविंद और सर्वेश ने मौके पर हीदम तोड़ दिया। कार सवार छतरपुर निवासी मालती, उनके बेटे अर्पित, गौरव, हरि सिंह और कार चालक घायल हो ...
बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो दोस्त घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान वाहन से टक्कर हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी डेरा गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में दोपहर लगभग 3 बजे एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह.. एक घायल राज (22) पुत्र शिवबरन ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बाबूराम (25) और रामू (20) के  रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा https://samarneetin...
बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 55 साल की महिला गोल्ही पत्नी श्यामलाल वर्मा की मौत हो गई। बताते हैं कि वह बेटे सुरेश के साथ बेटी की ससुराल जा रही थीं। बेटी की ससुराल जाते समय हुई दुर्घटना इसी दौरान घटना हो गई। बताया जाता है कि बाइक से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू https://samarneetinews.com/banda-daily-trains-demand/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/  ...
Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाद बुलेरो चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। अतर्रा में दुर्घटना-एक अन्य महिला को भी चोटें चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के शास्त्रीनगर भवानीगंज के कल्लू नामदेव की पत्नी राजकुमारी (50) एक विद्यालय के हास्टल में आया थीं। बताते हैं कि आज रविवार सुबह अपनी सहयोगी सोना, सुशीला के साथ वह ड्यूटी पर जा रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में.. विद्यालय ...
बांदा में एक और हादसा-बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

बांदा में एक और हादसा-बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिंदवारी क्षेत्र में एक और बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के अमर (23) पुत्र कामता वर्मा बुधवार को अपनी ननिहाल गए थे। वह चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव नाना की तेरहवी में शामिल होकर लौट रहे थे। बताते हैं कि पलरा बस स्टाफ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से भाग निकला। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के मामा चद्रशेखर ने बताया कि अमर की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। वह अहमदाबाद में काम करते थे। ये भी पढ़ें: शहर के अवंतीपुर मो...
दर्दनाक: बांदा में भीषण हादसा, बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत-एक रेफर

दर्दनाक: बांदा में भीषण हादसा, बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत-एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आमने-सामने हुई बस और बाइक की तेज रफ्तार में टक्कर हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस और बाइक की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, बबेरू क्षेत्र में बेर्राव गांव स्थित पंडित दीनानाथ महाविद्यालय के पास बस और बाइक की टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में हैवान बना ताऊ, चाकू से भतीजे और भतीजी पर हमला-घायल इस हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र उर्फ सोनी (20) पुत्र देवराज गुप्ता और निखिल (20) पुत्र मूलचंद की मौत हो गई। वहीं कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव के शुभम (20) पुत्र रवि करण नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें: UP...
बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए दो अन्य बाइक सवारों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के ओम प्रकाश (35) अपनी ससुराल गिरंवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास 72 वर्षीय रूकमिनिया भी बैठी थीं। इसी बीच गिरंवा थाना क्षेत्र के शिवहद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दूसरी बाइक भी आकर टकराई कुछ ही देर बाद दोनो...
लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचल दिया। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं बीती रात बाइक सवार तीन दोस्तों की कार की टक्कर से हुए हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालेज से घर लौट रही थीं तीनों छात्राएं जानकारी के अनुसार, मरने वाली छात्राओं में साहिबा (17) पुत्री मो. अयूब, खदीजा (13) पुत्री मो. यूनुस व दिक्शा (18) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साहिब और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भागा शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बुआ, भतीजी अपनी सहेली को लेकर स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग ...
अमरोहा हाइवे पर हादसा, कार सवार दो कपड़ा व्यापारियों की मौत

अमरोहा हाइवे पर हादसा, कार सवार दो कपड़ा व्यापारियों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हाइवे पर आज शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इसमें कार सवार दो कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों व्यापारी कार से हरियाणा से बरेली अपने घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बरेली के शिवगंज के गांव तिलियापुर के आसिम खान, सलमान, जाहिद और अनीस सभी कपड़ा व्यापारी हैं। गजरौला में हाइवे के सामने पिकअप से टक्कर चारों कार से कपड़ा बेचने हरियाणा गए थे। वहां से रात में वापस लौट रहे थे। कार को अनीस चला रहा था। आज सुबह उनकी कार गजरौला से गुजर रही थी। तभी एक रेस्टोरेंट के सामने हाइवे पर अवैध कट से पिकअप गाड़ी मुड़ रही थी। ये भी पढ़ें: अमरोहा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत-परिवार में कोहराम बताते हैं कि बिना इंडिकेटर अचानक पिकअप के  मुड़ने से पीछे से कार उसमें जा टकराई। हादसे में आसिम और सलमान की वहीं मौत हो गई। बाकी दो...
बांदा में बस पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चालक की लापरवाही..

बांदा में बस पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चालक की लापरवाही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस के यात्रियों को चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बुधवार दोपहर बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर बचाव के प्रयास शुरू किए। यह हादसा बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास हुआ। बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। 15 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए यात्री जानकारी के अनुसार, बबेरू से यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस आज दोपहर बांदा आ रही थी। इसी दौरान ददरिया गांव के पास तेज रफ्तार में यह बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा पलटी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह शी...