Wednesday, December 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: रौचक खबर

क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, समरनीति स्पेशल
काजल, लखनऊ डेस्क: ट्रेनों की तेज रफ्तार को लेकर दुनियाभर में हौड़ मची है। कोई देश बुलेट ट्रेन बना रहा है तो कोई हाइपरलूप ट्रेन की तैयारी में हैं। भारत में भी आपने तेज रफ्तार ट्रेनों को लेकर चर्चाएं सुनी होंगी। मगर क्या आपको पता है कि भारत में एक सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन भी है। 46 किमी के सफर को 5 घंटे में पूरा करती है यह खास रेलगाड़ी इस ट्रेन से साइकिल भी आगे निकल जाती है। यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में 5 घंटे का समय लेती है। जी हां, यह सच है। आइये हम आपको बताते हैं इस सबसे धीमी ट्रेन का पूरा रूट क्या है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चलती मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर दरअसल, भारत की सबसे धीमी रफ्तार वाली ट्रेन का रिकार्ड मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन के पास है। यह ट्रेन भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल से 16 गुनी धीमी रफ्तार से अपना सफर तय करती है। ...
जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..

जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, समरनीति स्पेशल
काजल, समरनीति न्यूज, लखनऊ: काली मिर्च को आप जानते ही होंगे। भारत के हर घर की रसोई में यह मिल ही जाएगी। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसके कई औषधिए गुण भी होते हैं। औषधि के अलावा भी काली मिर्च काफी काम आती है। औषधि के अलावा ज्योतिष में भी खास जगह रखती है काली मिर्च क्या आपको पता है कि सोते समय काली मिर्च को तकिए के नीचे रखकर सोने के भी कई फायदे होते हैं। इसका जुड़ाव ज्योतिष से हैं। जी हां! बात चौंकाने वाली है, मगर है सच। एक नहीं, बल्कि कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है यह उपाय काली मिर्च का ज्योतिष में खास महत्व है। ज्योतिष के अनुसार कई परेशानियों से काली मिर्च हमें छुटकारा दिला सकती है। बस इसे रात में सोने से पहले तकिए के नीचे रख लिया जाए। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने वाले व्यक्ति को इसके कई चमत्कारिक फायदे पहुंचते हैं। बुरी नजर उतरने से लेकर पैसों की तंगी दूर होने तक...
जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लखनऊ
वंदना, लखनऊ डेस्क : भारत में गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। इसलिए बहुत से लोगों को लग सकता है कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु है। मगर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारत का राष्ट्रीय पशु गाय (Cow) नहीं, बल्कि बाघ (Tiger) है। भारत की तरह होती गाय की पूजा अब आप सोचेंगे कि गाय किस देश का राष्ट्रीय पशु है? इसका जवाब हम आपको देंगे। दरअसल, गाय भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राष्ट्रीय पशु है। जी हां, नेपाल में गाय को अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु माना जाता है। गौहत्या पर इस देश में सख्त सजा जानकारी के अनुसार, जब नेपाल ने 2015 में अपने नए संविधान को अपनाया, तब गाय को औपचारिक रूप से अपना आधिकारिक पशु घोषित किया। भारत की तरह ही नेपाल में भी गाय की पूजा होती है। यह बात नेपाल की बहुसंख्यक हिंदू आबादी की मान्यताओं को दर्शाती है। वहां के लोगों के लिए गाय पवित्र है। इतना ही...
UP : बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर..

UP : बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बागपत एक 6 साल की बच्ची से हैवान दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। तभी बंदरों का झुंड वहां खी-खी करता हुआ पहुंचा। बंदरों की अपनी ओर आता देख दरिंदा बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया। वहां से रोती-बिलखती बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को सारी बातें बताईं। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गांव के सीसीटीवी के जरिए दरिंदे को पकड़़ने में जुटी है। टाॅवर की बाउंड्री में ले गया था बच्ची को घटना बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उनकी 6 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक आया और बहला-फुसलाकर साथ ले गया। वह बच्ची को टाॅवर लगाने के लिए बनी बाउंड्री के अंदर लेकर पहुंचा और वहां उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। ...
बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..

बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन कोई नई बात नहीं है। इसमें भी कुछ नया नहीं है कि अक्सर जब नए कलेक्टर बांदा तबादला होकर आते हैं तो कुछ दिन के लिए अवैध खनन या तो बंद हो जाता है या फिर इसकी रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है। माहौल टटोला जाता है, लेकिन इस बार बात बिल्कुल अलग है। बांदा में नवागंतुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आने का बड़ा साइड इफेक्ट सामने आ रहा है। शहर के आसपास होने वाला अवैध खनन फिलहाल रोक दिया गया है। खदानों से ट्रकों को बड़े संभालकर निकाला जा रहा है। माफियाओं और कारोबारियों की धड़कनें बढ़ीं दरअसल, बालू माफियाओं से लेकर कारोबारियों तक के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। इसकी वजह है कि जिलाधिकारी की तेजतर्रार, सख्त और बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने वाले अधिकारी की छवि है। अधिकारी भी माहौल समझ रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली म...
‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की कह रही है कि वह अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती है, जिसे वह प्यार करती है। इतना ही नहीं इस लड़की ने वीडियो में अपना, अपने पिता से लेकर पूरे खानदान का नाम गिना दिए हैं। पता भी बताया है। अपने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की प्रेमी से लेकर उसके बाप तक का नाम बताते हुए पुलिस से शादी कराने की अपील करती सुनी जा रही है। लड़की ने अपनी पूरी पहचान भी बताई इस लड़की ने परिवार पर इमोशनल ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं। वीडियो में लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी के घरवाले तो शादी को तैयार हैं, लेकिन उसके खुद के घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : 19 ...