Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार को हाईवे पर हुए एक दिलदहला देनेवाले हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा टनकपुर डिपो की बस और कार की टक्कर से हुआ। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर दोपहर को पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहे कार सवार परिवार की गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहा था परिवार  टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी मौके पर पहुंची। बताते हैं कि हादसे में दो वर्ष की एक मासूम बच्ची की हालत गभीर है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार अ...
मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों और शहरों में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बांदा, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा, घाटमपुर आदि शामिल हैं। कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने दी चेतावनी   कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते इस मानसूनी बारिश का माहौल बन रहा है। यह बारिश बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में होगी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई है और इसी के चलते बरसात की संभावना है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड...
गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल बनीं यूपी की राज्यपाल, लाल जी टंडन एमपी के..

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल बनीं यूपी की राज्यपाल, लाल जी टंडन एमपी के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राज्यपाल रामनाईक को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। बताते हैं कि अबतक यूपी के राज्यपाल रहे रामनाईक का कार्यकाल पूरा हो गया है। कई और राज्यपाल बदले गए   बताते हैं कि अबतक मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को अब यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भाजपा नेता लाल जी टंडन को मध्यप्रदेश तथा फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसी तरह आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल तथा जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बना दिया गया है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में पति संग बाइक से जा रही पत्नी इस मामूली सी बात पर यमुना में कूदी, फिर मिला शव...
संभल में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से भागे तीन कैदी, इलाके में दहशत

संभल में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से भागे तीन कैदी, इलाके में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से तीन खूंखार कैदी फरार हो गए। ये तीनों कैदी हत्या के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद थे और आज इनको 21 अन्य कैदियों के साथ संभल कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। वहां से लौटते वक्त तीनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आज शाम करीब 5 बजे 24 कैदियों की पेशी कराकर 6 सिपाही पुलिस वैन से सभी को संभल से लेकर मुरादाबाद लौट रहे थे। सिपाहियों की रायफल छीनकर मारी गोलियां  सिपाही खूब सिंह का कहना है कि इसी दौरान रास्ते में जब पुलिस वैन बनियाठेर थाना क्षेत्र के देवाखेड़ा गांव पहुंची तो वैन में बैठे तीन कैदी दो पुलिस कर्मियों से भीड़ गए। देखते ही देखते तीनों ने सिपाहियों की रायफल छीन लीं और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दोनों सिपाहियों को छलनी कर दिया। दोनों सिपाहियों की मौके पर ही मौत ह...
यूपी में 7 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ-कानपुर-वाराणसी समेत अन्य जगह बदलाव

यूपी में 7 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ-कानपुर-वाराणसी समेत अन्य जगह बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर फेरबदल किया है। इस दौरान 7 पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। लखनऊ डीजीपी कार्यालय में तैनात तनु उपाध्याय को गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि वहीं विनय कुमार गौतम को शामली भेजा गया है। शामली और खीरी जिले में भी बदलाव  वहीं शामली में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र यादव को कानपुर नगर भेजा गया है। श्री यादव कानपुर में 1984 में हुए दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी में काम करेंगे। इसी तरह लखीमपुर खीरी जिले में तैनात रहे डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह को शामली स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं शामली में तैनात रहे सीओ हरीश चंद्र को लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसी तरह लखनऊ से डिप्टी एसपी अखिलेश सिंह को वाराणसी भेजा गया है। वहीं पुलिस पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात डिप्टी एसपी राकेश नायक को लखीमप...
कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार रात शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। कानपुर देहात, फतेहपुर, रामपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों के तबादले हो सकते हैं। ट्रांसफर हुए आईपीएस अधिकारी   इस क्रम में कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि, चुनाव बाद इस बड़े बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अंदरखाने से सुनने में आ रहा है अभी प्रशासनिक अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। तबादलों के इस क्रम में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है। वहीं कुछ को साइड लाइन से हटाकर मुख्य धारा में लाते हुए जिलों की कमान सौंपी गई है। आईपीएस शलभ माथुर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के एसपी राधेश्याम को एसपी नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी प...
तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश की दूसरी बार बागडौर संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक मुस्लिम महिला नगमा ने फिर एक पेंटिंग तैयार की है। साथ ही इस मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी की तरक्की के लिए रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए अल्लाह से दुआ मांगी है। नगमा ने पीएम मोदी को अपनी पेंटिंग भेंट करने इच्छा जाहिर की है। बताते चलें कि इससे पहले उनके पति ने कथिततौर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की पेंटिंग बनाने पर उनको घर से निकाल दिया था। बताया जाता है कि यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव की रहने वाली तलाक शुदा मुस्लिम महिला नगमा ने देश की दोबारा कमान संभालने वाले पीएम मोदी को पेंटिंग भेंट की है। रोजा रखकर मांगी तरक्की की दुआ भी  नगमा ने बताया है कि उन्होंने रोजा रखते हुए अल्लाह से मोदी जी की तरक्की के लिए दुआ भी मांगी है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में...
मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष पस्त, इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़..

मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष पस्त, इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 में चली मोदी आंधी में विपक्ष थोड़ा नहीं, बल्कि पूरा पस्त हो गया है। विपक्षियों के सारे गुणा-भाग और दांव-पेंच को गलत साबित करते हुए भाजपा ने 62 सीटों पर जीत हांसिल की। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) भी दो सीटों पर जीती है। वहीं बड़े-बड़े सपने देख रहा सपा-बसपा गठबंधन धराशाई साबित हुआ। बसपा ने 11 सीटें तो सपा मात्र 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। विपक्ष की करारी हार का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि गांधी परिवार की परंपरागत एवं राहुल गांधी की सीट अमेठी भी भाजपा ने जीत ली। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली और वह भी रायबरेली की। रायबरेली सीट को सोनिया गांधी ने जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शानदार जीत दर्ज कराई। मोदी ने सपा गठबंधन की शालिनी यादव को 4,79,505 रिकार्ड तोड़ वोटों से जिताया। इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़   भाजपा के केंद्रीय रा...
ईवीएम पर यूपी से लेकर बिहार-पंजाब-हरियाणा तक मची रार, आयोग पहुंचे 22 दलों के नेता, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव  चिंतित

ईवीएम पर यूपी से लेकर बिहार-पंजाब-हरियाणा तक मची रार, आयोग पहुंचे 22 दलों के नेता, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव चिंतित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः ईवीएम पर रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव के दौरान लगातार विपक्षी दल ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं। अब दो दिन बाद चुनाव परिणाम आ जायेगा और इस बीच ईवीएम की सुरक्षा में सेंध की शिकायत आयी है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में विपक्षी दलों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की शिकायतें की हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने बयान जारी करते हुए इन आरोपों को आधारहीन बताया है। चुनाव आयोग से मिले 22 दलों के नेता   22 दलों के विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। साथ ही वीवीपेट की पर्चियों का मिलान कराने का आग्रह किया। ईवीएम से छेड़छाड़ की खबरों पर चिंता जाहिर की गई। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि उन्होंने आयोग से मांग की है कि जिन ईवीएम में गड़बड़ी मिलती है तो फिर उस पूरी विधानसभा की सभी मशीनों की सभी वी...
यूपी में पांचवे चरण में 5 बजे तक कुल 53.19 प्रतिशत मतदान

यूपी में पांचवे चरण में 5 बजे तक कुल 53.19 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण में यूपी की कुल 14 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक इन सभी सीटों पर कुल 53.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान हुए मतदान का अलग-अलग लोकसभा सीटों पर प्रतिशत इस तरह है। ये है सभी सीटों पर प्रतिशत के आंकड़े  लखनऊ में शाम 5 बजे तक कुल 50.27 प्रतिशत।  रायबरेली में शाम 5 बजे तक कुल 50.38 प्रतिशत।  अमेठी में शाम 5 बजे तक कुल 48.57 प्रतिशत।  बाँदा में शाम 5 बजे तक कुल 55.00 प्रतिशत।  फतेहपुर में शाम 5 बजे तक कुल 50.92 प्रतिशत।  कौशाम्बी में शाम 5 बजे तक कुल 48.92 प्रतिशत।  सीतापुर में शाम 5 बजे तक कुल 59.10 प्रतिशत।  धौरहरा (खीरी) में शाम 5 बजे 59.48 प्रतिशत।  मोहनलालगंज में शाम 5 बजे तक कुल 57.78 प्रतिशत।  बाराबंकी में शाम 5 बजे तक कुल 57.63 प्रतिशत।  फ...