Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी चुनाव 2026

यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव में आज 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी सीटों पर कुल 55.24% मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान कई जिलों से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत की खबरें भी सामने आईं। 152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला आज चुनाव में 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बने थे। आज सभी जगहों पर वोट डाले गए। 14.18 लाख मतदाताओं ने आज कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लगाई है। बताया जाता है कि आज हुए मतदान में सपा और भाजपा के बीच कई जगहों पर कांटे की टक्कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/  ...
यूपी: बीजेपी ने MLC चुनाव के 6 और प्रत्याशी किए घोषित, पढ़ें लिस्ट..

यूपी: बीजेपी ने MLC चुनाव के 6 और प्रत्याशी किए घोषित, पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों के नाम वाली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने वाराणसी, झांसी, मेरठ, गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा समेत 6 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। झांसी-इलाहाबाद से अशोक कुमार राठौर प्रत्याशी जानकारी के अनुसार, भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से हरि किशोर तिवारी व गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। 11 सीटो के लिए 5 की पहले हो चुकी है घोषणा विधान परिषद की कुल 11 सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से पांच प्रत्याशियों की घोषणा पहले हो चुकी है। बताते चलें कि उम्मीदवारो...
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आज घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार को पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित हो जाएगा। 16 अक्टूबर को ही रिजल्ट दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इन सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग से जारी जानकारी के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 19 तक निपट जाएंगे चुनाव इसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह...