Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: महमूदाबाद

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात, भावुक हुईं मां

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात, भावुक हुईं मां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुरः प्रदेश के कानून एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे में हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को मदद और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सरकार का हर तरह का सहयोग मिलने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हत्यारों को मौत की सजा दिलाएंगे। श्री पाठक से मुलाकात के दौरान स्व. कमलेश तिवारी की मां काफी भावुक हो गईं। ऐसे में कानून मंत्री ने बड़े बेटे की तरह उनको सहारा दिया। बताते चलें कि अंबेडकरनगर विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते श्री पाठक आज सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच सके। कहा, जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कानून मंत्री ने मीडिया से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्ता...