Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बीजेपी

UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली के बडे़ नेता संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल बना दिए गए हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व मंत्री भी हैं। वह बरेली से 8 बार सांसद रहे हैं। बताया जाता है कि वह बरेली शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले पहले नेता बन गए हैं। दरअसल, वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक वह लगातार सांसद रहे। इस बार कट गया था सांसद का टिकट सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस से हार गए। 2014 व 2019 में वह फिर सांसद चुन लिए गए। केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, टिकट कटने की वजह उनकी आयु का 75 वर्ष होना बताया गया था। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान ...
अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय माहौल बेहद गरम है। बीजेपी में बड़े बदलाव को लेकर कयासबाजी और अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं विपक्ष भी कोई मौका नहीं चूक रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को इशारों-इशारों में बड़ी बात कह डाली है। सपा मुखिया ने X एकाउंट पर लिखी यह बात.. अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'मानसून आफर': सौ लाओ, सरकार बनाओ!' राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है।  इसे लेकर अब नई अटकलें शुरू हो गई हैं। अखिलेश यादव ने यह बात क्यों और किसके लिए लिखी है, यह सभी समझ रहे हैं। साफ है कि अखिलेश यादव ने यह बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए लिखी है। ऐसा नहीं है कि सपा मुखिया ने यह बात पहली बार कही है। इससे पहले भी उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए खुले मंच से यही बात ...
CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी की सियासत इस समय काफी गरमाई हुई है। एक ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में यूपी के डिप्टी सीएम की मीटिंग को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा छिड़ी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुछ मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि विषयों पर चर्चा हुई। सभी मंत्रियों को विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारी कहा कि उप चुनाव में सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्रियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दो रात्रि विश्राम के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से बातचीत करने और सबसे ज्यादा बूथों पर जोर देने को कहा। इन मंत्रियों को अलग-अलग विधान सभाओं का प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चल...
क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : क्या यूपी बीजेपी में अब कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है..? यह सवाल दिल्ली से लेकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में खूब उठ रहा है। इसकी वजह मंगलवार शाम को हुई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मीटिंग है। बताते हैं कि दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद रात 10 बजे करीब नड्डा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। डिप्टी सीएम से एक घंटे बंद कमरे में मुलाकात इन मुलाकातों के बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल मच गई। माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव संगठात्मक भी हो सकता है और सरकार में भी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। 1 घंटे तक केशव प्रसाद म...
BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया। कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर  सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहल...
UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 से कम में दाल लेनी हो तो BJP मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..

UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 से कम में दाल लेनी हो तो BJP मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कहीं भी दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा नहीं बिक रही है। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिेग लगाया है। लिखा है कि 100 रुपए से कम में अगर दाल लेनी हो, तो यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से संपर्क करें। कृषि मंत्री ने दिया था यह बयान यह होर्डिंग युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग पर कृषि मंत्री का बयान भी प्रमुखता से लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश में कहीं भी https://samarneetinews.com/banda-sdm-suspended-another-big-action-of-yogi-government-after-firozabad/ दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा भाव में नहीं है। प्रदेश के कृषि मंत्री ...
मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार शाम करीब 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इस अवसर पर कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे सांसदों के पास फोन काल जा रही हैं, ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके। अबतक कई नाम सामने आ चुके हैं। यूपी के सांसदों में मंत्री बनने के लिए राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी की भले ही एक और दो सीटें हों, लेकिन दोनों ही गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इनका मंत्री बनना तय है। https://samarneetinews.com/uppolitics-is-something-big-going-to-happen-in-pttarpradesh/ ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा.....
क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजप...
मतगणना-2024 : शुरुआती रुझानों में NDA आगे, स्मृति हजारों से पीछे-डिंपल आगे, बांदा-हमीरपुर में..

मतगणना-2024 : शुरुआती रुझानों में NDA आगे, स्मृति हजारों से पीछे-डिंपल आगे, बांदा-हमीरपुर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA आगे चल रहा है, लेकिन उसे इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। 8 बजे शुरू हुई मतगणना में अभी आगे-पीछे का माहौल है। हालांकि, अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। इसलिए कुछ स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। डिंपल यादव लगातार आगे, स्मृति ईरानी पीछे आपको बता दें कि 19 अप्रैल को मतदान शुरू हुआ था। इसके बाद 1 जून तक मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक की खबर है कि अमेठी से स्मृति ईरानी लगभग 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। वहीं बांदा में बीजेपी फिलहाल लगभग 400 वोटों से आगे है। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भी आगे चल रहे हैं। वहीं फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति के भी आगे चलने की खबरें हैं। हालांकि, पूरी स्थिति ...
अखिलेश यादव बोले-इंडिया गठबंधन की जीत पक्की, ‘ExitPolls वाली कंपनियां ही करती हैं BJP का बूथ मैनेजमेंट’

अखिलेश यादव बोले-इंडिया गठबंधन की जीत पक्की, ‘ExitPolls वाली कंपनियां ही करती हैं BJP का बूथ मैनेजमेंट’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मतगणना में बीजेपी द्वारा धांधली की आशंका जताई। कहा कि भाजपा काउंटिंग धीमी कराते हुए रात में बिजली गुल करा सकती है। साथ ही कहा है कि एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों से यह सवाल पूछा जाने चाहिए क्या वे कंपनिया भाजपा का बूथ मैनेजमेंट का काम नहीं करती हैं?अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर बोला हमला कहा कि चुनाव के बाद सभी एग्जिट पोल तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं है। कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा एक माहौल बना रही है, ताकि उसके जरिए मतगणना में धांधली कर सके। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से भ्रामक हैं। ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली ह...