Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा हार्पर क्लब में घोटाला

डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। मामला जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप के पास पहुंचा है। क्लब के पूर्व सचिव वासिफ जमां और पूर्व क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी के साथ एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने जिलाधिकारी से क्लब में गड़बड़ी की गंभीर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हार्पर क्लब संचालन समिति के कुछ लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को जांच सौंपी है। 21 हजार से बढ़ाकर सीधे 51 हजार रुपए कर दी मैंबरशिप फीस जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि हार्पर क्लब का बीते कई वर्षों से विधि सम्मत संचालन नहीं हो रहा है। संचालन समिति के कुछ पदाधिकारी निजी लिप्साओं से सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध ऐतिहासिक हार्पर क्लब की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। 10 वर्षों से AGM की बैठक नहीं, कुछ लोग ले रहे मनमाने फैसले...
बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया?

बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अफसोस की बात है कि कुछ मठाधीशों के चलते बांदा का ऐतिहासिक हार्पर क्लब अपनी प्रतिष्ठा खो रहा है। कुछ लोग इस सरकारी भवन को बपौती मान बैठे हैं। हार्पर क्लब में लगातार नियम विरुद्ध काम सामने आ रहे हैं, जो इसकी गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। सोचिए 8 साल से हार्पर क्लब में एजीएम की मीटिंग नहीं कराई गई। सचिव पद का चुनाव 4-5 साल बाद कराया गया। यह मनमानी नहीं तो क्या है? अब इसी सरकारी हार्पर क्लब की बिल्डिंग के बड़े हिस्से में अवैध रूप से किराय पर जिम चलवाने का मामला सामने आया है। AGM मीटिंग, सचिव चुनाव से लेकर अवैध किरायदारी तक मनमानी सरकारी भवन को बिना टेंडर किराय पर किसने दिया, कौन लोग हैं जो वर्षों से जिम का किराया अपनी जेबों में रख रहे हैं? ऐसे तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिम की आड़ में एक बड़ी घोटालेबाजी कई साल से चल है। यह सबकुछ प्रशासन को ग...