Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुई। वहीं दूसरी एंबुलेंस की बाइक में टक्कर लगने से हुई। दोनों ही मृतक, किसानी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र में हुआ एक हादसा जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव के गया प्रसाद शिवहरे (45) शनिवार को खेत देखने गए थे। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरहा और मुरवल गांव के बीच https://www.youtube.com/watch?v=BOmbV1O0GyU सामने से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बताते हैं कि गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक का कहना है कि उनके पिता खेती करते थे। पत्नी मीरा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेडिकल...
बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वारदात से इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 ...
मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, खुद पर संदेह से आहत पिता ने गला काटा, पढ़ें खबर..

मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, खुद पर संदेह से आहत पिता ने गला काटा, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में रहने वाले एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसके पिता पर ही हत्या का संदेह जताया। आहत होकर पिता ने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, तुरंत ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बांदा के क्योटरा पहाड़ की है। शहर के क्योटरा पहाड़ की घटना जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा पहाड़ के रहने वाले राजकुमार निषाद का बेटा बलबीर (21) दोपहर को दुकान से खाना खाने घर पहुंचा। बताते हैं कि घर में उसका एक साल का बेटा अंकित सो रहा था। बताते हैं कि उसने बच्चे को https://samarneetinews.com/banda-daughter-commits-suicide-just-before-marriage-chaos-in-family/ गोद में उठाया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक के ताऊ आदि लोगों ने बलवीर पर ही ...
Banda : बरिच्छा से पहले बेटी ने दी जान, परिवार में कोहराम

Banda : बरिच्छा से पहले बेटी ने दी जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को जिस बेटी की बरिच्छा की परिवार तैयारी कर रहा था, उसने रात को घर से निकल फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पिता ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार कालिजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतका के पिता का कहना है कि सोमवार को वे लोग बेटी की https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo बरिच्छा करने की तैयारी में थे। इसी बीच घटना हो गई। उधर, थानाध्यक्ष कालिजर जीतेद्र सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया सामने आया है कि लड़की की मां ने घरेलू कामकाज को लेकर उसे डाट दिया था। आहत होकर बेटी ने फांसी लगा ली। जांच के बाद आगे की कार्रवा...
‘पुलिस स्मृति दिवस’ : बांदा DIG और SP ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

‘पुलिस स्मृति दिवस’ : बांदा DIG और SP ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने आज 'पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल ने शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नमन किया। बधेलाबारी में ASP ने दी श्रद्धांजलि इसी तरह बांदा के फतेहगंज के बधेलाबारी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर पुष्पचक्र अर्पित किया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को शहीदों की शौर्य गाथा भी बताई। स्मृति दिवस क्यों मनाया जाता है, यह भी बताया। ये भी पढ़ें : UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता   ये भी पढ़ें : UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह..     ...
Update : बांदा में गोली लगने से युवक घायल, पूर्व फौजी की बंदूक से फायरिंग-गिरफ्तार

Update : बांदा में गोली लगने से युवक घायल, पूर्व फौजी की बंदूक से फायरिंग-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। आज देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में एक युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खंडेह गांव के राजबहादुर के बेटे प्रिंस (22) अपने मामा छोटू प्रजापति के घर गुरेह गांव आए हुए थे। उधर, सीओ सिटी ने बताया कि गोली चलाने वाले छोटे लाल यादव निवासी गिरवां को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली के जौरही की घटना सोमवार को उनके मामा के बेटे सुमित का जौरही गांव में दहिनवारा संस्कार हो रहा था। परिवार के सभी लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के भी कुछ लोग निमंत्रण में आए हुए थे। परिजन मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। ये भी पढ़ें :Up...
UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। उक्त महिला मायके में रह रही थी। घटना को महिला के मौसरे भाई ने अंजाम दिया। महिला देखते ही देखते आग का गोल बन गई। किसी तरह उसने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई टीमें आरोपी की तलाश में हैं। महिला को ले जाना चाहता था साथ महिला के विरोध से हैवान बन गया और उसे जिंदा जला दिया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला को आरोपी कहीं साथ ले जाना चाह रहा था। इंकार करने पर उसे जिंदा जला दिया।  ये भी पढ़ें : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम यह तय है कि उसने पूरी योजना के साथ इस खौफनाक वारदाक को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला की शादी शहर के ए...
UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक चाचा ने अपने भतीजे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण लेन-देन का आपसी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या का कारण आपसी विवाद है। आरोपी बंदूक लेकर मौके से फरार जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले जीतेंद्र (30) बीती रविवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी नशे में उनका चाचा देवीचरण वहां पहुंचा। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात.. बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से भतीज पर गोलियां चला दीं। बताते हैं कि गोली भतीजे क...
UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ई-रिक्शा में मिले शव की घटना का पुलिस ने 4 दिन में ही खुलासा कर दिया है। संदेह सही साबित हुआ, हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने शराब पिलाकर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अजय की हत्या करने का जुर्म कबूला है। मन भरने पर लगाया पहले को ठिकाने जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा में 1 अक्टूबर को ई-रिक्शा में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बबेरू के अंबेडकरनगर निवासी अजय वर्मा के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक पत्नी से अलग अपनी प्रेमिका रेखा के साथ किराए पर बांदा में रहने लगा था। पत्नी ने लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ बबेरू में ह...
बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में दोनों महापुरुषों को चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसी तरह सभी थानों एवं चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों को नमन किया। ये भी पढ़ें :  सतर्कताः आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा से मेरठ तक और मेट्रो से सड़कों तक चलाया चेकिंग अभियान ये भी पढ़ें : UP : अक्टूबर में इन 10 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…एडवांश कर लें प्लानिंग..      ...