Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

Breaking : बांदा में घर के सामने ही वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking : बांदा में घर के सामने ही वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ासानी गांव के ननकवा यादव (65) की बीती रात उनके घर से सामने हादसे में जान चली गई। बताते हैं कि घर के सामने से निकल रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मंगलवार रात को ननकवा लघुशंका के लिए दरवाजा खोलकर अपने घर के बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। https://samarneetinews.com/groom-kissed-bride-on-jaimal-and-than-sticks-fired/ ये ...
बांदा में नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध हालात में मौत, शादी के दो महीने बाद ही..

बांदा में नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध हालात में मौत, शादी के दो महीने बाद ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कालका चौराहे के पास रहने वाली पूजा गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधी पूजा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के चचेरे भाई का आरोप है कि मृतका का पति दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार शहर के कालका चौराहा के पास रहने वाले रवि गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता (24) का शव रविवार शाम फांसी पर लटकता मिला। गले में दुपटटे का फंदा कसा हुआ था। मृतका के पति का कहना था कि घरेलू कामकाज को लेकर सास दुर्गेश नंदनी से विवाद के बाद पूजा ने सुसाइड की है। ये भी पढ़ें : बांदा समेत यूपी की 14 सीटों पर कुल मत...
Banda : बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 57% से ज्यादा मतदान

Banda : बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 57% से ज्यादा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की 14 सीटों पर हुए लोकसभा 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आज बांदा में वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक बांदा लोकसभा सीट पर 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया। चारों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदान नरैनी और चित्रकूट में हुआ। दोनों जगह 58% से ज्यादा वोट डाले गए। वहीं बबेरू में 56.7% वोट डाले गए। वहीं बांदा - 57.61% और मानिकपुर में 55.74% वोट पड़े। ये भी पढ़ें : Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट.. https://samarneetinews.com/banda-election-2024-29-voting-till-11-am-same-percentage-of-votes-cast-in-district/  ...
बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए कल मतदान हैं। बुंदेलखंड की बात करें तो यहां बांदा लोकसभा-48 सबसे ज्यादा हाॅट सीट बनी हुई है। तपती गर्मी में राजनीतिक तापमान भी चढ़ा हुआ है। इस सीट पर मौजूदा समय में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सपा और भाजपा से जहां दो पटेल बिरादरी के प्रत्याशी मैदान में हैं तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार है। भाजपा से मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी-सपा से पटेल तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता शिवशंकर सिंह पटेल प्रत्याशी बनाया है। इस कारण सीधे तौर पर भाजपा के पटेल वोट बैंक में सेंध लग रही है। यह सीट पटेल बाहुल्य सीट है। सपा प्रत्याशी शिवशंकर भी पटेलों में बड़ा प्रभाव रखते हैं। वहीं बसपा ने इस सीट से पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्त्म द्विवेदी के बेटे मयंक द्विव...
बांदा में धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से पैदल निशान यात्रा निकाली गई। शुक्ल पक्ष की मोहनी एकादशी के अवसर पर यह शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ जयकारे लगाए। बताया कि यह लगातार 14वीं यात्रा निकाली गई है। आयोजकों ने कहा कि उनका प्रयास है कि आगे भी यह सिलसिला लगातार चलता रहे। ये भी पढ़ें : ..जब CM Yogi बोले, ‘रामकेश निषाद जी ने कहा तो खुद को रोक नहीं पाया..’ ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया जारी, ऐसे करें बचाव.....
बांदा में कल मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना-GPS लगे वाहनों से गईं EVM, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में कल मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना-GPS लगे वाहनों से गईं EVM, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवे चरण में बांदा, हमीरपुर और महोबा में भी चुनाव है। बांदा में आज पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बांदा मंडी समिति से ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी शनिवार शाम को बंद हो गया था। रविवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया गया। मंडी समिति से रवाना हुईं पार्टियां मंडी समिति में कार्मिकों की रवानगी को अधिग्रहीत वाहनों शनिवार शाम खड़ा करा लिया गया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग स्टॉल बने। कार्मिकों के खाने पीने के लिए कैंटीन खोली गई। इसके अलावा इमरर्जेंसी के लिए डाक्टरों की टीम भी मौजूद रही। बताया जाता है कि पोलिंग पार्टी व ईवीएम को सुरक्षा के बीच जीपीएस लगे वाहनों से भेजा गया। ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्...
बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने समर कैंप में जमकर मस्ती की। पानी में छई-छप्पा-छई की, तो झूलों का मजा लेते हुए कैरम और दूसरे इंडोर गेम्स भी खेले। दरअसल, 13 मई से शुरू हुए इस पांच दिन के समरकैंप में बच्चों ने जमकर मजे लूटे। समर कैंप से बच्चों को योगा, पपेट-शो, कहानियां और नैतिक शिक्षा भी दी गईं। 5 दिन कैंप में बच्चों ने खूब की मस्ती फिर कैंप के दूसरे दिन मेडिटेशन, फैशन शो, फिंगरपेंटिंग, क्रिकेट जैसे खेल खिलाए गए। इसके बाद तीसरे दिन डांस योगा एवं पूल पार्टी की मस्ती कराई। चौथे दिन मेडिटेशन, डांस, पूल पार्टी, सूर्य नमस्कार, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और फ्रॉग रेस का आयोजन कराया गया। सभी इवेंट्स का मूल उद्देश्य बच्चों में चतुर्मुखी प्रतिभा को निखारना था। साथ ही उनमें मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा को जगाना भी। ये भी पढ़ें : बां...
Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव में हुई। बबेरू के सोनाहुला गांव के 11 साल की किरन अपने परिजनों के साथ चाची के मायके भदेहदू गांव गई थी। वहां शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने लगी। चाची के मायके में हुई घटना तभी गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। लेकिन गांव के लोगों ने जबतक उसे बाहर निकाला। बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने घटना की जानकारी ली। बताते हैं कि मृतक बच्ची दो भाइयों में इकलौती बहन थी। बच्ची के पिता जैन सिंह मां सुमन देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
Breaking : बांदा में दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक महिला घायल-कानपुर रेफर

Breaking : बांदा में दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक महिला घायल-कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें एक होमगार्ड की पत्नी को कंधे के पास गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर हालत में शाम को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी में घटना दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरहरी गांव के जयप्रकाश सिंह उर्फ नन्हे परिहार का उसके पड़ोसी रामराज सिंह से पुराना विवाद चल रहा है। ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत.. आज सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश में उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामराज और उ...
बांदा : CBSE 10वीं में होनहार अलंकृत ने किया नाम रोशन

बांदा : CBSE 10वीं में होनहार अलंकृत ने किया नाम रोशन

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस रिजल्ट में बांदा के छात्र-छात्राओं ने भी नाम रोशन किया है। इनमें एक इंदिरा नगर के रहने वाले सुनील सक्सेना के बेटे भी हैं। विद्यावती निगम स्कूल के 10वीं के छात्र अलंकृत ने 94% अंक हासिल करते हुए परिवार कालेज का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..   ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर https://samarneetinews.com/these-are-banda-cbse-toppers-of-banda/...