Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप

बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला हो गया है। आईएएस जे.रीभा अब बांदा की नई डीएम बनाई गई हैं। वह अबतक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रही हैं। वहीं नगेंद्र प्रताप को अब अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इसके अलावा 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रदेश में कुल 31 आईएएस अधिकारियों का तबादले हुए हैं। देर रात हुए इन तबादलों से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस विभाग में भी कुछ तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती https://samarneetinews.com/holiday-in-schools-of-up-class8-closed-on-16th-and-17thjanuary/  ...
बांदा DM ने शहीद की पत्नी को सौंपा आर्थिक मदद का चेक

बांदा DM ने शहीद की पत्नी को सौंपा आर्थिक मदद का चेक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शासन के निर्देशों पर आज बांदा डीएम ने आईटीबीपी के जवान स्वर्गीय त्रिमोहन सिंह निवासी अतरहट (पैलानी) के परिजनों को आर्थिक मदद का चेक सौंपा। 2 अक्टूबर को हुए थे शहीद बताते चलें कि स्व. त्रिमोहन सिंह 2 अक्टूबर 2023 को शहीद हो गए थे। आज डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में उनकी पत्नी पूनम सिंह को आर्थिक मदद का चेक दिया। साथ ही परिजनों को सांत्वना देते हुए उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की। ये भी पढ़ें: बांदा में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब https://samarneetinews.com/martyr-crpf-jawan-cremated-with-state-honors-in-banda/    ...
बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन की प्राथमिकता वाले समाधान दिवस पर आज जिले के उच्चाधिकारियों ने पूरी सक्रियता दिखाई। बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शहर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 102 में 43 का मौके पर निस्तारण सभी थानों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। साथ ही कुछ का निस्तारण भी किया।इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बबेरु और बिसंडा थाने में रहकर समस्याओं का निस्तारण कराया। https://samarneetinews.com/banda-driver-died-under-his-own-moving-tractor/ बताते हैं कि थाना समाधान दिवस पर बांदा जिले में कुल 102 शिकायतें मिलीं। 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में इन ...
बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने खराब मौसम को देखते हुए दिए आदेश

बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने खराब मौसम को देखते हुए दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने खराब मौसम को देखते हुए जिले के कक्षा-1 से 8 तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बांदा जिलाधिकारी ने खराब मौसम व अतिवृष्टि को देखते हुए 18 सितंबर को कक्षा-1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षा अधिकारियों को ये निर्देश साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि बांदा समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बांदा में बीती रात से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश जारी है। मौसम लगातार खराब है। ऐसे में जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी करके अभिभावकों और बच्चों को राहत दी है। ये भी पढ़ें : UP : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब.. https://samarneetinews.com/up-rain-in-kanpur-lucknow-bundelk...
बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते दो दिन की बारिश से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। अब बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिले की दोनों नदियां केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। केन खतरे के निशान से ऊपर है तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केन नदी आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तक खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही थी। 105.3 मीटर पर केन का जलस्तर वहीं यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कल यानी 14 सितंबर शनिवार सुबह तक यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच सकती है। ऐसे में बांदा के पैलानी व आसपास के क्षेत्र में हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी बोले.. जानकारी के अनुसार केन नदी का जलस्तर आज दोपहर करीब 3 बजे 105.3 मीटर के आसपास रहा। सिंचाई विभाग के अधिशाष...
डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। मामला जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप के पास पहुंचा है। क्लब के पूर्व सचिव वासिफ जमां और पूर्व क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी के साथ एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने जिलाधिकारी से क्लब में गड़बड़ी की गंभीर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हार्पर क्लब संचालन समिति के कुछ लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को जांच सौंपी है। 21 हजार से बढ़ाकर सीधे 51 हजार रुपए कर दी मैंबरशिप फीस जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि हार्पर क्लब का बीते कई वर्षों से विधि सम्मत संचालन नहीं हो रहा है। संचालन समिति के कुछ पदाधिकारी निजी लिप्साओं से सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध ऐतिहासिक हार्पर क्लब की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। 10 वर्षों से AGM की बैठक नहीं, कुछ लोग ले रहे मनमाने फैसले...