Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पिता

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी सौतेली मां और सगे पिता से तंग आकर एक ग्रेजुएट छात्रा ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले 18 साल की इस छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें इसने अपनी तकलीफें और दर्द बयान किया है। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले की है। बताते हैं कि दामूगंज में रहने वाले सालिग्राम की पहली पत्नी की इकलौती बेटी रेनू (18) ने आज रात लगभग 9 बजे अपने घर की उपरी मंजिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला। जिस समय यह घटना हुई। परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपनी सर्राफा दुकान पर थे। परिजनों ने जब रेनू के शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने-पीटने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जा पहुंची। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः बैठने को ऊंची कुर्सी न मिलने...
बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के हमीरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग निकला। खेत से काम करके लौटी मृतक की पत्नी और हत्यारोपी की मां ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पति की खून से लतपत लाश पड़ी हुई थी। घटना मौदहा कस्बे के रामनगर मुहल्ले की है। बताते हैं कि हरिजन बस्ती का रहने वाले बऊआ उर्फ अर्जुन शराबी है और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता सुन्ना (70) से थो़ड़ी-बहुत जायदाद को लेकर लड़ता-झगड़ता रहता था। बताते हैं कि आज दिन में भी दोनों में कहा-सुनी हुई थी लेकिन पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा इस हद तक पहुंच जाएगा। आरोप है कि झगड़े के बाद बऊआ उर्फ अर्जुन ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। 70 साल का पिता ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाया। इसके ...
रायबरेली में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

रायबरेली में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः जिले में हुई रिश्तों के कत्ल की एक वारदात में एक कलयुगी बेटे ने फावड़े से बाप को काटकर मार डाला। बताते हैं कि दोनों पिता-पुत्र में बाग से आम बीनने को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि बेटा अपना आपा खो बैठा और फावड़ा उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पिता मौके पर ही मौत हो गई। सरेनी थाना क्षेत्र के हुल्ला खेड़ा गांव में हुई वारदात में आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।  ...
सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, दो बेटे व मासूम गंभीर

सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, दो बेटे व मासूम गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आकाशीय बिजली गिरने से सीतापुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि तालगांव के कोरैया गांव में बुधवार रात तेज बरसात के साथ बिजली कड़क रही थी। इस दौरान घर के बाहर छप्पर में सो रहे गांव के रामअवतार (48) पुत्र मुल्लू की झुलकर बुरी तरह मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र उमेश (23) व सर्वेश (22) समेत 1 साल की मासूम माही पुत्री उमेश गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    ...
सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः एक शराबी बेटे ने अपने बाप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बस इतना है कि नशेबाज बेटा शराब पीकर परिवार वालों को गालियां दे रहा था और पिता ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए डांट दिया। इसके बाद बेटा हैवान बन गया और पिता की पीटने लगा। परिवार के बाकी लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन तबतक पिटाई से पिता मनोज को गंभीर चोटें लग चुकी थीं। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पिता की डांट से हैवान बन गया शराबी बेटा, घटना के बाद हुआ फरार  महोली कोतवाली क्षेत्र के चवाबेगमपुर गांव में बीती रात यह घटना हुई। नशे में धुत अंकित ने अपने पिता मनोज (50) पुत्र श्यामाचरन की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अंकित ने पहले अपने बाबा से गाली-गलौज की। जब उसके पिता ने इस बात का विरोध किया और डांटा तो वह हैवान बन गया। उसने पिता को पीट-पी...
मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
जालौनः मामूली जिद्द कभी-कभी पूरा का पूरा परिवार बर्बाद कर देती है। ऐसा ही एक दर्दनाक उदाहरण जिले के कोंच कस्बे में देखने को मिला। वहां एक महिला ने मायके न जाने देने पर खुद को आग लगा ली। मां को आग में जलता देख उसकी तीन साल की मासूम बेटी से सहा नहीं गया। मासूम मां को बचाने की गरज से उससे जा लिपटी। बेटी और पत्नी को जलता देख पति भी आग में कूद पड़ा। लेकिन इस दौरान बुरी तरह से झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मासूम और उसके पिता को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। मां ने दम तोड़ो, मासूम और पिता गंभीर हालत में झांसी रेफर  मामला कोंच के मुहल्ला गांधीनगर का है। वहां रहने वाले अभिषेक की पत्नी प्रतिमा (32) ने खुद को तेल डालकर आग लगा ली। जलती मां को देखकर उसकी बेटी वंशिका भी उससे लिपट गई। दोनों को बचाने में अभिषेक भी बुरी तरह से झुलस गया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला ने...