Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: डिस्चार्ज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुजफ्फरनगर में स्वागत समारोह के दौरान घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आज मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। हालांकि, उनकी कट चुकी उंगली दोबारा नहीं जुड़ सकी है। डाक्टरों का कहना है कि उंगली का कटा हुआ हिस्सा बुरी तरह से कुचल चुका था और नशें पूरी तरह से नष्ट हो गईं थीं। इसलिए दोबारा उनको जोड़ना संभव नहीं हो सका। यह था मामला हालांकि हादसे के दौरान गिरी उनकी पन्ने वाली अंगूठी नहीं मिली है। दरअसल, सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां स्वागत के दौरान डीसीएम से उतरते वक्त भीड़भाड़-धक्कामुक्की के बीच उनके दाहिनी हाथ की छोटी उंगली डाले म...