Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का जो विमान क्रैश हुआ है इस विमान में कुल 242 लोग थे। इनमें एक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे। बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी लंदन अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। लंदन परिवार से मिलने जा रहे थे रुपाणी जानकारी के अनुसार, विमान ने ठीक 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी। यह विमान अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ा। उड़ान के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री पार भी नहीं कर पाया कि क्रैश हो गया। विमान में किसी यात्री के जीवित होने की बहुत ही कम संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos:  https://samarneetinews.com/in-ahmedabad-airindia-plane-going-to-london-crashed-242-passengers-were-on-board/...
अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताते हैं कि मजदूरी कर लौट रहे बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) के रहने वाले विनोद (25) और उनके पिता दुर्जन (45) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सचिन (17) पुत्र नेपाली और संजय (20) पुत्र जयपाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास घटना वहां डाॅक्टरों ने विनोद और सचिन को मृत घोषित कर दिया। विनोद के पिता दुर्जन और दूसरे घायल संजय का इलाज चल रहा है। यह हादसा आज सुबह लगभग 6 बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रतिघंटा के बीच रही होगी। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे,...
जरा हट के.. सांप और नाग में क्या अंतर होता है? नहीं जानते होंगे आप! यहां पढ़ें..

जरा हट के.. सांप और नाग में क्या अंतर होता है? नहीं जानते होंगे आप! यहां पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: हम अक्सर सांप और नाग बारे में सुनते और पढ़ते रहते हैं। ये ऐसे जीव हैं जिनके बारे में सुनते ही शरीर में एक कंपन सा हो जाता है। अमूमन हम लोग सांप और नाग को लेकर जब चर्चा करते हैं तो दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप और नाग में बड़ा अंतर होता है। हर नाग एक सांप है, लेकिन हर सांप नाग नहीं होता दरअसल, सांप और नाग दोनों ही सरीसृप वर्ग के जीव हैं, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से इनमें कई बड़े अंतर हैं। आम बोलचाल में लोग सांप और नाग शब्दों का एक ही अर्थ में प्रयोग करते हैं। 3000 से ज्यादा सांप की प्रजातियां, कुछ जहरीली और कुछ नहीं.. इसलिए इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है। हर नाग सांप होता है, लेकिन हर सांप नाग नहीं होता। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांप एक व्यापक समूह है। विश्वभर में इसकी लगभग 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। ...
Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बकरीद का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बकरीद पर ताजमहल में फ्री एंट्री कर दी गई। दो घंटे तक पर्यटकों का भी ताजमहल में एंट्री का टिकट नहीं लगा। इसलिए पर्यटक भी खूब गदगद नजर आए। त्यौहार की शुरूआत मस्जिदों और इबादतगाहों पर नमाज अदा करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी हो रही है। लोगों में आपसी सौहार्द भी आया नजर तमाम ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के चाकचौबंध प्रबंध किए गए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। उधर, आगरा में ताजमहल परिसर में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। ताजमहल में दो घंटे निशुल्क रहा प्रवेश इस दौरान ताजमहल में दो घंटे के लिए निशुल्क...
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एवं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर विशेष विमान से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा राम जन्मभूमि परिसर गए। वहां 15 अन्य अतिथियों के साथ रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर किया 'जय श्रीराम' का जयघोष एरोल मस्क पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। वह इसका सम्मान करते हैं। रामलला के दर्शन के दौरान पुजारी ने उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंच...
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अबतक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थीं। पीसी मीणा को कारागार प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार इसी क्रम में आईपीएस पीसी मीणा को डीजी सीएमडी के अलावा महानिदेशक कारागार प्रशासन का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR.. दी गई है। वह अबतक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के रूप में काम कर रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोर...
जेईई एडवांस रिजल्ट 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, पूरे देश में 68वीं रैंक

जेईई एडवांस रिजल्ट 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, पूरे देश में 68वीं रैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस का रिजल्ट सोमवार को आ गया है। लखनऊ के श्रेयस लोहिया को पूरे उत्तर प्रदेश में टाप किया है। उन्होंने यूपी में पहला स्थान हासिल करते हुए देश में 68वीं रैंक हासिल की है। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में सेवारत हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशियां श्रेयस की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशियां छा गई हैं। उनके पिता गजेंद्र का कहना है कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता ने भी कहा है कि बेटे का पहले भी रिजल्ट अच्छा रहा था। अबकी बार और बड़ी सफलता हासिल की है। बताते हैं कि श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 रहा था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रह चुके हैं। ये भी पढ़ें: CBSE 12th Topper: यूपी शामली की सावी जैन ने देशभर में किया टॉप, 500 में 499 अंक.. ...
UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 54 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। यूपी बोर्ड ने प्रेसकांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया है। 10वीं में जालौन के यश और 12वीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टाॅप किया है। 10वीं में 90.11 % और इंटर में 81.15 % रिजल्ट 10वीं में 91.11% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जालौन के उमरी गांव यश ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83 % अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं  वह उमरी गांव के श्रीमति रसकेंद्रीय इंटर कालेज के छात्र हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 % परीक्षार्थी पास ...
UP Board : आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board : आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज घोषित होगा। इसके साथ ही लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकेगा। ये भी पढ़ें: अलर्ट: कानपुर-बांदा-झांसी समेत इन 45 जिलों में अगले दो दिन भीषण गर्मी की चेतावनी https://samarneetinews.com/alert-severe-heat-heat-wave-warning-in-these-45-districts-including-kanpur-banda-for-next-two-days/...
बांदा शहर में वृद्ध महिला की आग में जलकर मौत-असाध्य रोग से थीं पीड़ित 

बांदा शहर में वृद्ध महिला की आग में जलकर मौत-असाध्य रोग से थीं पीड़ित 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के फूटा कुआं मोहल्ले में एक वृद्ध महिला की आग में जलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह घर में सो रही थीं। घटना से परिवार में सभी दुखी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, फूटाकुआं के रहने वाले सेवक दीन की पत्नी बुधिया देवी (80) कैंसर से पीड़ित थीं। इस कारण से लगी आग घर में ही उनकी देखभाल चल रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात कमरे में सो रही थीं। तभी मच्छरों से बचाने के लिए चारपाई के नीचे रखी उपलों से सुलगी आग ने भयानक रूप से लिया। ये भी पढ़ें: बांदा महोत्सव का समापन, कलाकारों को भेंट किए स्मृति चिह्न बताते हैं कि आग ने वृद्धा की चारपाई को चपेट में ले लिया। वहां सो रहीं वृद्धा की भी चलकर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी रात में तब हुई चब उनका बेटा लघुशंका के लिए उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तर...