कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में किदवई नगर में पुलिस ने एक होटल प छापा मारा। पुलिस को छापेमारी में होटल के कमरे में बड़ी जुआखोरी पकड़ी है। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।
मीटिंग के नाम पर बुक करते थे होटल में कमरा
बताते हैं जुआ कराने वाला सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके का कहना है कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल बुधवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा।
ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर
होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भाजपा नेता भाजपा के मंडल मंत्री (जूही मंडल) लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख से ज्यादा की रकम बरामद...
