बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र बाइक से अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
11वीं के छात्र थे मृतक शिवम
जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडी गांव के कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे शिवम बाइक से मंदिर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि शिवम ओरन स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने..
आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। बताया जाता है कि ओरन पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त अभय के साथ मध्य प्रदेश के मड़फा स्थित शि...









