Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री लाखन, विकास-कानून व्यवस्था की समीक्षा की

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री लाखन, विकास-कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों व जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियांवयन में हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। किसानों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड गरीब और पात्र व्यक्तियों के बनाए जाएं। धान खरीद में जिन किसानों का भुगतान शेष है, उसको अतिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियांवयन इस तरह से सुनिश्चित करें, जिससे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम किया जाए। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा...