लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ लोगों की जिंदगी में ऐसे वाक्या गाहे-बजाहे हो जाते हैं कि जिनका सामना करना काफी असज हो जाता है। कुछ ऐसा ही रविवार रात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी के साथ हुआ। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बीती रात वह महिला मित्र के साथ राजधानी में किराए के फ्लैट पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंच गईं। पत्नी और महिला मित्र का आमना-सामना हुआ तो बवंडर मच गया। जमकर बवाल हुआ। बाद में पति-पत्नी और वो का यह बवाल सीधे थाने तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि देर रात तक महिलाओं की आपस में जोरदार ढंग से टक्कर होती रही। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है।
बीच-बचाव से नहीं बनी कोई बात, थाने पहुंचा मामला
लोग बीच-बचाव में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ लखनऊ के थाने में त...