Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

बड़ी खबरः कानपुर में दरोगा-सिपाही दौड़ाकर पीटे गए, उन्नाव के टीआई-एयरफोर्स कर्मी पर FIR

बड़ी खबरः कानपुर में दरोगा-सिपाही दौड़ाकर पीटे गए, उन्नाव के टीआई-एयरफोर्स कर्मी पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर पुलिस को आज गुरुवार रात उस वक्त मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब उन्हीं के विभाग के टीआई और एक एयरफोर्स कर्मी ने अपने साथियों के साथ चकेरी थाना पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह पुलिस ने खुद को बचाया। बाद में मौके पर पहुंचे फोर्स ने एयरफोर्स के जवान और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) मौके से फरार है। बताते हैं कि आरोपी टीआई उन्नाव जिले में तैनात है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई हैं। घर के बाहर लगाए थे पंचायत, पुलिस के टोकने पर भड़के बताया जाता है कि कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां केआर पुरम में आज गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग घर के बाहर पंचायत सी लगाए बैठे थे। इनमें केआर पुरम सनिगवां निवासी टीआई इंदरपाल सिंह सेंगर भी मौजूद थे। वह उन्नाव यातायात पुलिस में ट्रैफिक इंस्पेक्ट...
कानपुरः जूही में मिले दो युवकों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुरः जूही में मिले दो युवकों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जूही इलाके में आज गुरुवार को दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों ने इसी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दोनों की पहचान जूही नहरिया स्थित काकोनी कंपाउंड के सामने झोपड़ी में रहने वाले प्लंबर मनोज (38) तथा मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी संतोष उर्फ श्यामू के रूप में हुई। वहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि दोनों की मौत शराब पीने से होने की बात लग रही है। मरने वाला एक युवक फर्रुखाबाद जिले का उधर, क्षेत्र की परमपुरवा चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने इस बारे में कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक मनोज के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्...
लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान से कुछ पहले ही बारिश हो गई। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, गाजीपुर और बस्ती के साथ ही गोरखपुर में बारिश का संभावना जताई थी। इसी बीच आज मौसम विभाग के अनुमान से पहले ही यूपी के कई शहरों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। कुछ शहरों में तेज बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आम लोग घरों में ही रहे। साथ ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गईं। सड़कें तराबोर नजर आईं। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी-बारिश शुक्रवार को राजधानी लखनऊ और सीतापुर जिले में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लोगों को बीते कुछ दिनों से बढ़ें तापमान से भी छुटकारा मिला। इसी तरह कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड क्रसिंग से पुलिया तक जलभराव भी दिखाई दिया। ये भी पढ़ें...
कानपुर में लाॅकडाउन तोड़ने वालों को महिला एसपी ने दिलाई शपथ

कानपुर में लाॅकडाउन तोड़ने वालों को महिला एसपी ने दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में अभी एक दिन पहले सोमवार को ही एक बुजुर्ग व्यक्ति के कोरोना वायरस से पाजीटिव होने की बात सामने आई है। हालांकि, सरकार पहले ही कानपुर में लाकडाउन घोषित कर चुकी है। इसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन की तमाम जागरुक करने की कोशिशें एक तरह से नाकाफी साबित हो रही हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि सबकुछ खुद उनकी ही सुरक्षा और देश-समाज की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। लाॅकडाउन में बेवजह घूमने निकले थे युवक मंगलवार को कुछ ऐसे युवक बेवजह एक साथ सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिए तो एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने उनको रोककर सबक सिखाया। साथ ही बीच सड़क पर खड़ा करके दोबारा घर से बाहर न निकलने की शपथ दिलाई। इन युवकों ने शपथ ली कि दोबारा जरूरी काम होने पर ही घर से निकलेंगे। वह भी ग्रुप में नहीं, बल्कि एक-एक करके। इसके साथ ही वहां से गुजर रहे बाकी लोग...
बड़ी खबरः कानपुर में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस मिला

बड़ी खबरः कानपुर में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर से एक बेहद बड़ी खबर आज सोमवार शाम को सामने आई है। शाम करीब 7 बजे प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट से पता चला है कि शहर में एनआरआई सिटी (NRI CITY) के डायमंड अपार्टमेंट रहने वाले बुजुर्ग की जांच में उनके कोरोना वायरस के पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह बुजुर्ग बीती 18 मार्च को ही अमरिका से लौटे थे। डीएम-सीएमओ ने बैठक कर चर्चा की शाम करीब 7 बजे कानपुर के जिलाधिकारी डा ब्रह्मदेव राम तिवारी और सीएमओ ने इसकी जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। जिला प्रशासन ने जारी की रिपोर्ट अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में रिपोर्ट भी जारी कर दी है। इसके साथ ही तय हो गया है कि कानपुर के लोगों को अब पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। वहीं प्रशासन ने भी एडवाइजरी लागू करने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें...
बड़ी खबरः बाप ने मोबाइल चोरी के शक में बेटियों को गोली से उड़ाया, डबल मर्डर से सनसनी

बड़ी खबरः बाप ने मोबाइल चोरी के शक में बेटियों को गोली से उड़ाया, डबल मर्डर से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में बुधवार रात एक बड़ी चौंकाने वाली वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिरे बाप ने अपनी दो बेटियों का गोली मारकर कत्ल कर दिया। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि बाप को शक था कि उसकी बेटियों ने रिश्तेदार का मोबाइल चोरी किया है। हत्याकांड के बाद यह हत्यारोपी बाप खुद थाने पहुंचे और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने दोनों बेटियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन में जुटी है पुलिस पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कब्जे में है। सनसनीखेज यह वारदात यूपी के मैनपुरी जिले में बुधवार देर रात हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज रही है। बताया जाता है कि मैनपुरी जिले के धारऊ गांव का रहने वाला आरोपी सुखदेव शर्मा अपनी दो बेटियों नेहा और अनामिका के साथ पड़ोस में रिश्तेदार के य...
कानपुर में UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, कोरोना से लड़ने में मोदी-योगी सरकार सक्षम

कानपुर में UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, कोरोना से लड़ने में मोदी-योगी सरकार सक्षम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से तैयार है। सरकार ने तेजी के साथ एहतियातन कदम उठाए हैं, जो लोगों को कोरोना से लड़ने और बचने में मददगार साबित हो रहे हैं। ये बातें आज रविवार को यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन एवं यूपी भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी ने एक हास्पिटल के उद्घाटन के मौके पर कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए श्री तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। 75 जिलों में बने हैं आइसोलेशन वार्ड कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों एवं शहरों में सार्वजनिक स्थानों से अलग कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लगातार चिकित्सकों व मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचने के उपाए लोगों को बताए जा रहे हैं। पूर्व प्रदेश ...
पुलिस की गोली पड़ते ही चीखा, रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

पुलिस की गोली पड़ते ही चीखा, रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः नाबालिग लड़की से रेप करके अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इतना ही पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ही गोली दाग दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो उनकी टांग में जा धंसी। गोली लगते ही आरोपी चीखा और जमीन पर गिर पड़ा। पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का बताया जाता है।  पुलिस ने उसे घायल हालत में उठाकर अस्पताल भिजवाया। मामला कानपुर के घाटमपुर से जुड़ा है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया, दोस्त ने भी किया रेप बताया जाता है कि घाटमपुर थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सवाईपुर थाना सजेती निवासी शिल्पू एक नाबालिग लड़की से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार था। उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। खास बात यह है कि लड़की से रेप करने के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वा...
कानपुरः ग्रीन पार्क के पास खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

कानपुरः ग्रीन पार्क के पास खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शहर के ग्रीनपार्क चौराहे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लतपत शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है, ताकि पता किया जा सके कि वारदात को किसने और कैसे अंजाम दिया। उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि शनिवार सुबह ग्रीन पार्क चौराहे पर सुबह खून से लतपत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक उतराखंड का रहने वाला था और उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी भरत सिंह के रूप में हुई। ये भी पढ़ेंः CAA पर अदनान सामी बोले, मुस्लिम के तौर पर भारत में ज्यादा सुरक्षित बताते हैं कि वह परमट के पास किराए के मकान में अकेले ही किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह होटल में वेटर का काम करता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मौके...
फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अंबेडकरपुरम में बने एक मकान में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सेक्स रैकेट अंतरराज्यीय है जिसमें आन लाइन बुकिंग के जरिए नेपाल तक से काल गर्ल्स को बुलाया जाता था। काल गर्ल्स को फेसबुक मैसेंजर पर कालिंग और व्हाट्सएप काल के जरिए बुक कराया जाता था। पुलिस ने खुलासा किया है कि काल गर्ल को बुलाने के बाद गिरोह के लोग टेलीग्राम और आइओ एप जैसी तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो पोस्ट के जरिए ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते थे। टेलीग्राम-फेसबुक मैसेंजर से करते थे बुकिंग बुलाने के बाद गिरोह संचालक टेलीग्राम और आइओ एप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करके ग्र्राहकों को फंसाता था। इसके साथ ही वाट्स एप और फेसबुक मैसेंजर कॉलिंग के जरिए उन्हें बुलाता था। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट है, इसमें कल्...