Tuesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है। 15 साल की छात्रा अभिलाषा 15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्र...
बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने अपने पति मोहन साहू के साथ बड़ा रोडशो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सपा प्रत्याशी और उनके पति ने जनता से समर्थन मांगा। वोट देकर जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा और समर्थक मौजूद रहे। दरअसल, आज शहर निकाय चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां रहीं। एक और सीएम योगी जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वही दूसरी ओर सपा प्रत्याशी मोहन साहू अपने पत्नी के लिए वोट मांगते हुए रोडशो करते दिखे। ये भी पढ़ें : यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..  ...
UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा सरकार में मंत्री आजम खान के करीबी रहे रामपुर के पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर पुलिस ने गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की है। बताते चलें कि आले हसन आजम के साथ कई मुकदमों में नामजद आरोपी हैं। खास बात यह है कि आले हसन, पूर्व मंत्री आजम के इतने करीबी थे कि जब भी यूपी में सपा सरकार रही आले की तैनाती रामपुर में ही रही। किसानों को धमकाकर जबरन बैनामे कराने के आरोप इंस्पेक्टर रहते आले हसन को सिविल लाइंस का कोतवाल बनाया गया। फिर सीओ के तौर पर प्रोन्नति होने पर उन्हें सीओ सिटी बनाया गया। सेवानिवृत्ति होने पर आजम ने उन्हें अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी अफसर बनाया। ये भी पढ़ें : यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी   आजम के खिलाफ वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में आलियागंज गांव...
बांदा में भाई के तिलक का कार्ड बांटने जा रहे युवक समेत 3 की हादसे में मौत  

बांदा में भाई के तिलक का कार्ड बांटने जा रहे युवक समेत 3 की हादसे में मौत  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में लोगों की मौत से कोहराम मच गया। एक युवक अपने बड़े भाई के तिलक का कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। वहीं दूसरा दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान किसी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीसरी घटना पैलानी थाना क्षेत्र में हुई। बिसंडा थाना क्षेत्र में पहली घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव के योगेंद्र (24) के बड़े भाई दयाराम का शुक्रवार का तिलक समारोह है। योगेंद्र बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने खुरहंड गांव गया था। रात में वापस लौट रहा था। इसी बीच नंदना गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : 9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत गंभीर हालत में उसे पुलिस ने अस्पताल प...
बांदा निकाय चुनाव : क्या अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी बचा पाएंगे जमानत..?

बांदा निकाय चुनाव : क्या अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी बचा पाएंगे जमानत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह बना हुआ है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने दावों के साथ मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी चुनावी मैदान में है। लगातार शर्मनाक हार के कड़वे स्वाद चख रही कांग्रेस इस समय पूरे उत्साह और जोश में है। जिले में एक के बाद एक पार्टी जिस तरह से चुनाव हार रही है, उसे लेकर लोगों में चर्चा है कि क्या पार्टी प्रत्याशी अबकी बार अपनी जमानत बचा पाएंगे..? बताते चलें कि बांदा नगर पालिका से कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को मैदान में उतारा है। महिला नेता आदि शक्ति इससे पहले तिंदवारी से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में हुई थी कांग्रेस प्रत्याशी की शर्मनाक हार दरअसल, मतदाताओं के बीच चर्चा है कि बीते कई चुनावों के परिणाम कांग्रेस के लिए बेहद शर्...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार शाम 6 बजे थम गया। अब आने वाली 4 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले 2 मई शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया। हालांकि, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों का डोर-टू-डोर कंपेन जारी रहेगा। उधर, चुनावी शोर बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले चरण में इन जिलों में मतदान यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में लखनऊ, ललितपुर, झांसी, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में वोटिंग होगी। इसी तरह संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी में भी मतदान होगा। इन जिलों में भी 4 को वोटिंग इसी तरह प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा में भी वोट पड़ेंगे। इसके...
UP Breaking : भाजपा विधायक के 14 साल के बेटे की अचानक मौत, आवास पर समर्थकों की भीड़

UP Breaking : भाजपा विधायक के 14 साल के बेटे की अचानक मौत, आवास पर समर्थकों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के 14 साल के बेटे रेनू की अचानक मौत हो गई। यह खबर मिलते ही विधायक के आवास पर हजारों की संख्या में समर्थकों व नेताओं की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोककर बुरा हाल है। बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार संजीव दिवाकर एटा जिले की विधानसभा जलेसर से विधायक हैं। उनके 14 साल के बेटे रेनू की आज अचानक तबियत बिगड़ी। बच्चे को इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में समर्थकों व भाजपा नेता उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..  ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं...
यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..

यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UPNikayChunav2023 अभद्र भाषा के मामले में अपनी विधायकी गवां चुके समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान सोमवार को फिर बदजुबान हो गए। रामपुर निकाय चुनाव के प्रचार में आपा खोते हुए आजम खान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत का न सिर्फ बेहूदे ढंग से जिक्र किया। बल्कि पुलिस और अधिकारियों को बदला लेने की चेतावनी तक दे डाली। हालांकि, कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी आजम खान अपनी अभद्र बयानबाजी से समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। अब यह ताजा मामला है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की शहादत पर गलत बोल दरअसल, आजम नगर पालिका रामपुर के लिए निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला, लेकिन निशाने पर पुलिस और अधिकारी रहे। आजम ने कहा कि तवे पर रोटी पलट जाएगी, हमारी सरकार आएगी। ये भी पढ़ें : ये नहीं...
बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा

बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक पर बेटे साथ बाजार जा रहीं एक महिला ब्रेकर पर उछलकर नीचे आ गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बदहवास से बेटे ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजनों में भी कोहराम मच गया। हादसे से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलौना गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका (40) अपनी बेटे पुष्पेंद्र के साथ बाइक से बांदा बाजार आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में जब दोनों मां-बेटे मवई गांव पहुंचे। तभी ब्रेकर आने पर बाइक उछल गई। इससे बाइक पर बैठीं प्रियंका नीचे आ गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। ये भी पढ़ें : बांदा में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें.. खून से लतपत हालत में उनको...
बांदा में PM Modi के मन की बात सुनने विधायक आवास पर जुटे भाजपा नेता

बांदा में PM Modi के मन की बात सुनने विधायक आवास पर जुटे भाजपा नेता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। यानी मन की बात कार्यक्रम की पीएम मोदी ने आज सेंचुरी पूरी कर ली है। बांदा में पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए भाजपा नेता सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय पर इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, बिंदकी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। पीएम के मन की बात सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। भाजपा कार्यकर्ता भी इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया। कहा कि हर संस्करण के तरह आज का संस्करण भी विशेष और प्रेरणादायी रहा। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..? ये भी पढ़ें : बांदा में...