फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय
समरनीति न्यूज, डेस्क : नोटबंदी के डरावने दौर को आप भूले नहीं होंगे। अब एक बार फिर छोटी सी नोटबंदी होने वाली है। हालांकि, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे।
30 सितंबर तक नोट बदलने की सीमा निर्धारित
रिजर्व बैंक के इस कदम से पुरानी नोटबंदी की याद ताजा हो गई। हालांकि, अबकी बार नोटबंदी का तरीका भयावह नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 2 हजार के नोट बाजार में चलते रहेंगे। नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, आरबीआई की घोषणा के बाद अब 2000 रुपए का नया नोट जारी नहीं होगा।
8 नवंबर 2016 में सामने आया 2000 का नोट
अब इसका मतलब यह नहीं कि 2000 रुपए के...