Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अवैध प्लाटिंग

बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण का काला धंधा जोरों पर है। प्रभावित रूप से चुप बैठने वाला बांदा विकास प्राधिकरण अब प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड पर आ गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद जागा प्राधिकरण एक्शन मोड पर बांदा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रापर्टी डीलर अजीत गुप्ता और उपेंद्र गुप्ता को बीडीए ने नोटिस जारी की है। अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। संभव है कि बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वालों की कुंडली खंगालने में जुटा है BDA दरअसल, कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदलने के सभी नियमों और मानकों का उल्लंघन कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इनमें भाजपा के कई छुट भैय्ये न...
मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल

मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांदा शहर के सौंद्रीयकरण की तस्वीर दिखाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल है। शहर में चौराहों के चौड़ीकरण के लिए प्राधिकरण के अधिकारी अतिक्रमण हटवा रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर अतिक्रमण को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। बीडीए के सामने सरकारी जमीन पर 10-12 अवैध दुकानें प्राधिकरण आफिस के ठीक सामने खुलेआम अतिक्रमण को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकारी नजूल की जमीन पर बनीं 10-12 अवैध दुकानें बनी खड़ी हैं। इनका रास्ता सड़क पर लोहे की सीढियों लगाकर दिया गया है। पास में सरकारी जमीन पर करोड़ों की लागत से अवैध बारात घर और स्कूल भवन बनने की भी चर्चा है। इसपर बीडीए अधिकारी जानकर भी आंखें मूंदे बैठे हैं। यह आम जनमानस में चर्चा का विषय है। करीब एक साल-डेढ़ साल पहले इन दुकानों को ...
बांदा डीएम का तगड़ा Action, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

बांदा डीएम का तगड़ा Action, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने तगड़ी कार्रवाई कराते हुए शहर के कताई मिल के पास चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया है। गुरुवार को यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल के नेतृत्व में की गई। उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप दरअसल, शहर के आसपास इलाके में अवैध प्लाटिंग करके सरकार को राजस्व का भारी चूना लगाया जा रहा है। ऐसे लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सहम गए हैं। बताते हैं कि यह कार्रवाई एक शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि प्लाटिंग से पहले प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रापर्टी डीलर हुकुमचंद्र गुप्ता पुत्र फूलचंद्र गुप्ता द्वारा अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कराया...