ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज
समरनीति न्यूज, डेस्कः समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में आज निधन हो गया। वह बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। इसी बीच आज शनिवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वहीं अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने भी दुख प्रकट किया है। इसके अलावा महान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी फोटो शेयर करते हुए अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
छह महीने से चल रहा था इलाज
बताते हैं कि पिछले छह महीने से उनका इलाज चल रहा था। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में वह भर्ती थे। आखिरी वक्त में उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी ही मौजूद थीं। वह समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता माने जाते थे। कभी उनकी पार्टी ...