Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: varanasi police

यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने लाया गया हाथी बेकाबू हो गया। बेकाबू हाथी ने अपने महावत को उठाकर पटक दिया। इससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगों ने महावत को बचाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से आवान रोका वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पंचवटी मैदान के आसपास लोगों की आवाजाही को रोका है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों का पंचवटी क्षेत्र में आवागमन रोक दिया है। ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले बताया जाता है कि हाथी रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। हाथी पर बैठकर ही काशीराज परिवार के वंशज रामलीला देखते हैं। हाथी के अचानक बेकाबू होने से वहां हड़कंप मच गया। 10 से ज्यादा महावतो...
यूपी: रिश्वत लेती महिला इंस्पेक्टर व सिपाही गिरफ्तार-एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

यूपी: रिश्वत लेती महिला इंस्पेक्टर व सिपाही गिरफ्तार-एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक महिला इंस्पेक्टर और सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों मुकदमे से नाम निकलाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत ले रही थीं। जानकारी के अनुसार, वाराणसी में महिला थाना कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी व सिपाही अर्चना को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा। मुकदमे से नाम निकालने को मांग रहे थे 42 हजार एक मुकदमे में आरोपियों का नाम निकालने के बदले महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी ने 42 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर यह कार्रवाई की। ये भी पढ़ें: UP : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर यह शिकायत भदोही जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के जलालपुर की मेराज की ओर से की गई थी। महिला इंस्पेक्टर और महिला सिपाही अर्चना को रिश्व...
UP : कब्र से बच्ची का शव निकालकर रातभर साथ में सोया, रेप की भी आशंका-गिरफ्तार

UP : कब्र से बच्ची का शव निकालकर रातभर साथ में सोया, रेप की भी आशंका-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के वाराणसी में हैवानियतभरी वारदात सामने आई है। एक 5 साल की बच्ची का शव कब्र से निकालकर युवक रातभर उससे साथ सोया। रेप की भी आशंका है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी युवक को शव के साथ सोते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनाक्रम वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रेवड़ी तलाब स्थित कब्रिस्तान का है। वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र का मामला मिली जानकारी के अनुसार दशाश्वमेध क्षेत्र की 5 साल की एक बच्ची की बीमारी से मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को रेवड़ी तालाब स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाया था। गुरुवार शाम जब बच्ची की कब्र पर परिजन फातिया पढ़ने गए तो देखा कब्र की मिट्टी हटी हुई थी। पिता ने कब्र खुदवाकर देखी https://samarneetinews.com/the-murder-of-an-11-year-old-girl-in-hamirpur-rape-fears/ तो शव गायब था। परेशान परिजनों ने पुलिस को सू...
OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकुर’ और शीशे पर ‘पुलिस’, अब चला कार्रवाई का डंडा

OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकुर’ और शीशे पर ‘पुलिस’, अब चला कार्रवाई का डंडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपनी रंगबाजी के चक्कर में यातायात नियमों को धज्जियां उड़ाने के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है। एक फार्च्यूनर की नंबर प्लेट पर ठाकुर और शीशे पर पुलिस लिखवा कर रिटायर दरोगा का बेटा रौब गांठ रहा था। एसयूवी गाड़ी पर यह रंगबाजी देखकर लोगों ने भी दांतों तले ऊंगली दबा ली। हालांकि, वाहन चालक को यह टशन दिखाना भारी पड़ा। पुलिस ने एक्शन लिया और उसे पकड़ लिया। वाराणसी के अर्दली बाजार से जुड़ा मामला पुलिस की नजर पड़ी तो वाराणसी के अर्दली बाजार पुलिस चौकी के सामने खड़ी इस एसयूवी का कैंट थाना पुलिस ने 28 हजार का चालान काटा। साथ ही गाड़ी चालक को वार्निंग भी दी, कि दोबारा ऐसा किया तो और सख्त कार्रवाई होगी। बताते हैं कि युवक ने इसके लिए माफी भी मांगी। तब पुलिस ने उसे जाने दिया। दरअसल, यह गाड़ी अर्दली बाजार चौकी के सामने देर शाम आकर खड़ी हुई। फोटो ...