Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

Banda : पहले Facebook पर युवती से की दोस्ती, अब कर रहा बदनाम..

Banda : पहले Facebook पर युवती से की दोस्ती, अब कर रहा बदनाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी के एक युवक ने पहले बांदा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर शादी की बात कर मनमानी भी की। इसके बाद युवती की अश्लील फोटोज और वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। युवती के पिता ने बिसंडा थाना में झांसी निवासी आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। झांसी का रहने वाला है आरोपी युवक पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती का कहना है कि उसकी फेसबुक पर चैटिंग करते-करते झांसी के पीयूष नामक युवक से दोस्ती हो गई। फिर दोनों में मुलाकात भी हुई। युवक ने शांदी का झांसा दिया और नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद शादी से मुकर गया। ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब के पूर्व सचिवों ने DM को फिर सौंपा शिकायतीपत्र, कहा-गोलमोल जवाब से बच रहे..   आरोप है कि अब जब युवती ने शादी को कहा तो आरोपी ने कहा शादी नहीं करनी...
UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार

UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। इसके बाद आगरा से चलकर शाम 6 बजे करीब ट्रेन इटावा जंक्शन पहुंची। वहां ट्रेन के लोको पायलट सत्यकबीर व रामजी लाल, ट्रेन मैनेजर जितेंद्र पाल सिंह का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इटावा सदर विधायक हैं सरिता भदौरिया कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा नारियल भी फोड़ा गया। फिर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को इटावा स्टेशन से रवाना किया जाने लगा। तभी ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही धक्का-मुक्की के बीच सदर विधायक सरिता भदौरिया ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्हें आनन-फानन में ट्रेन के आगे ट्रैक से उठाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा पुल...
बांदा हार्पर क्लब के पूर्व सचिवों ने DM को फिर सौंपा शिकायतीपत्र, कहा-गोलमोल जवाब से बच रहे..

बांदा हार्पर क्लब के पूर्व सचिवों ने DM को फिर सौंपा शिकायतीपत्र, कहा-गोलमोल जवाब से बच रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा हार्पर क्लब में अनिमितता के आरोपों का मामला फिर डीएम नगेंद्र प्रताप की चौखट पर पहुंचा है। पूर्व सचिवों ने आज सोमवार को दोबारा शिकायतीपत्र  सौंपा। इसमें वित्तीय अनियमितता, बिना टेंडर किराय पर जिम चलवाने व सदस्यता शुल्क, स्टोर के सामान का जिक्र है। सोमवार को एक ओर शिकायतीपत्र डीएम को सौंपा बताते चलें कि इससे पहले भी पूर्व सचिवों और एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने आरोप लगाए थे। तब भी जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच में समिति ने जवाब दिए हैं, उसपर पूर्व सचिवों ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सचिवों का कहना है कि गोलमोल जवाब देकर समिति के लोग बचना चाह रहे हैं। बोले, न जिम का किराया बताया, न सदस्यता की फीस पूर्व सचिवों ने अपनी शिकायत में कहा है कि जो जवाब दिए गए हैं उनमें न तो सदस्यता शुल्क का खुलासा है। न ही जिम के किराय को लेकर जा...
UP : कानपुर-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब..

UP : कानपुर-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन तीन दिनों में यूपी के कानपुर, बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर समेत लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मानसून की विदाई के वक्त होने वाली इस बारिश के लिए यागी तूफान को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 5 सितंबर से मानसून लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। पूर्वानुमान है कि 17 और 18 को सितंबर को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक बारिश होगी। यागी तूफान के असर से 16 से 19 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अलग-अलग दिनों में बरसात होना तय माना जा रहा है। यूपी के इन जिलों में 3 दिन बारिश 16 सितंबर को  बांदा, चित्रकूट, गोरखपुर, चंदौली, देवरिया, बलिया, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, गा...
वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दंपती की डूबने से मौत के मामले में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। बच्चों को ढांढस बंधाते हुए संकट की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया। बच्चों को 4-4 लाख रुपए के चेक भी दिए। आगे भी परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस तरह राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपना वादा भी पूरा कर दिया। यह है पूरा मामला उन्होंने कहा था कि वह माता-पिता की मौत के बाद अकेले पड़े बच्चों के साथ खड़े हैं। हर संभव मदद करेंगे। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के गांव भिडौरा के रहने वाले दंपती राजाराम व उनकी पत्नी राजाबाई की उसरा नाले में डूबकर मौत हो गई थी। 3 दिन पहले दंपती की डूबकर हुई थी मौत घटना उस समय हुई थी जब दोनों पास के गांव से गौशाला में मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इस परिवार की हालत आर्थिक रूप से बेहद कमजो...
UP : मठाधीश वाले बयान पर भड़के भाजपाई, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

UP : मठाधीश वाले बयान पर भड़के भाजपाई, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव के मठाधीश बयान पर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। बांदा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों का अपमान किया है। अशोक लाट तिराहे में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेता संतोष गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, मनोज पुरवार, अंकित बासू, वंदना गुप्ता, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : दादी के अंतिम संस्कार में आए नाती की हादसे में गई जान, परिवार में कोहराम  ...
Banda : भूरागढ़ बाइपास पर अज्ञात बुजुर्ग का झुलसा शव मिलने से सनसनी

Banda : भूरागढ़ बाइपास पर अज्ञात बुजुर्ग का झुलसा शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से सटे भूरागढ़ बाइपास पर एक अज्ञात बुजुर्ग का आधा झुलसा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष अनुमान लगाई जा रही है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के लोग मृतक को नहीं पहचान सके हैं। हाथ पर सीताराम लिखा, नहीं पहचान सके आसपास के लोग जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ बाईपास के पास लोगों ने सड़क किनारे अज्ञात लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। https://samarneetinews.com/husband-and-wife-drowned-in-pailani-banda-both-died/ शव आधा झुलसा हुआ था। पुलिस का कहना हैकि बुजुर्ग का आधा अंग झुलसा है। इसलिए आशंका है कि उसपर आकाशीय बिजली गिर गई हो। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। मृतक के हाथ पर सीताराम लिखा है। ...
बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने कहा, चार साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के उसरापुरवा गांव के फिरोजा (21) पत्नी एजाज की मंगलवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में https://samarneetinews.com/minister-swatantradev-and-ramkeshnishad-inaugurated-jalabhinandan-in-banda/ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता जानी खान निवासी बगइचा पुरवा का कहना है कि चार साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। उन्ह...
UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सेल्फी के चक्कर में आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पूरा परिवार खत्म हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर माता-पिता और मासूम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह ह्रदय विदारक घटना लखीमपुर खीरी के ओयल रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह करीब लगभग 11 बजे हुई। सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला था परिवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दंपती अपने बच्चे के साथ काफी देर से रील बना रहे थे। इसी बीच घटना हो गई। मृतक परिवार सीतापुर जिले के लहरपुर का रहने वाला था। https://samarneetinews.com/read-list-of-transfers-of-17-ips-officers-in-up/ जानकारी के अनुसार सीतापुर के लहरपुर कस्बे के मोहल्ला शेखटोला के रहने वाले रहमान अंसारी के बेटे मो. अहमद (27) अपनी पत्नी आयशा (24) और बेटे अब्दुल्ला (3) के साथ उमरिया पुलिया के पास ओयल क्रासिंग के आगे काफी देर से रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहे थ...
यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चूहे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने चूहे की पूंछ में धागा बांधकर उसे स्ट्रीट डाॅग यानी कुत्ते के सामने रखा। महिला तबतक चूहे को कुत्ते के सामने रोके रही, जबतक कुत्ते ने उसे जिंदा खा नहीं लिया। इसके बाद महिला वहां से चली गई। पशु प्रेमी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया लिया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि इससे पहले भी एक चूहे की निर्मम हत्या का मामला बदायूं में ही सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर है। ये भी पढ़ें : Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस अबकी बार यह...