Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सोमवार शाम 5 बजे प्रचार थम गया है। अब इन 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। सभी 9 सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा चुकी हैं। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, 24 फरवरी से शुरू होंगे Exam और 12 मार्च को खत्म ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव    ...
बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यातायात माह मनाया जा रहा है। अधिकारियों की जागरूकता अभियान का सड़क पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य घटना में एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद डाला। उसकी भी जान चली गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के छापर गांव के लवकुश प्रजापति (25) रविवार रात अपने साथी शेखर सिंह (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। तिलक समाराह में जा रहे थे दोनों साथी बताते हैं कि लवकुश इंटरमीडिएट के छात्र थे। वहीं शेखर खेती-किसान करते थे। दोनों को एक तिलक समारोह में जौहरपुर गांव जाना था। देवरा गांव के पास फतेहपुर की ओर से आर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। द...
Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव के विक्कू (27) ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताईं ये बातें.. बताते हैं कि किसी बात को लेकर पत्नी सावित्री से विवाद हो गया था। मृतक के पिता रामकिशोर का कहना है कि विक्कू गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले https://samarneetinews.com/murder-in-banda-husband-brutally-kills-wife-with-axe-in-marouli-banda/ गांव आए थे। तभी से दिन-रात शराब पी रहा था। शनिवार रात भी शराब पीकर घर आया। पत्नी ने टोक दिया। इससे नाराज होकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। ये भी पढ़ें ...
बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुई। वहीं दूसरी एंबुलेंस की बाइक में टक्कर लगने से हुई। दोनों ही मृतक, किसानी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र में हुआ एक हादसा जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव के गया प्रसाद शिवहरे (45) शनिवार को खेत देखने गए थे। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरहा और मुरवल गांव के बीच https://www.youtube.com/watch?v=BOmbV1O0GyU सामने से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बताते हैं कि गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक का कहना है कि उनके पिता खेती करते थे। पत्नी मीरा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेडिकल...
बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वारदात से इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 ...
बांदा में दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई बाइक-युवक की मौत

बांदा में दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई बाइक-युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बाइक सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। बाइक चालक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव के राघव (40) शुक्रवार को अपने बहनोई रविकरन को छोड़ने सैमरी गांव गए थे। बहनोई को छोड़कर घर लौटते समय हादसा रात को वापस लौटकर घर आ रहे थे। बताते हैं कि पचनेही गांव के पास बाइक आनियंत्रित होकर खडे़ ट्रक से जा टकराई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वहीं घायल पड़े रहे। बाद में राहगीरों की https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि मृतक राज मिस्त्री थे। ये भी पढ़ें : Banda : सेंट मैरी स्...
Banda : सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं चौराहे पर किया नुक्कड़ नाटक

Banda : सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं चौराहे पर किया नुक्कड़ नाटक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआ चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया। इसका उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात माह के दौरान पहल कहा कि कुछ नियमों के पालन की स्कूली बच्चे खुद से शुरूआत करें। मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा पीयूष मिश्र ने यातायात नियमों की विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य सेंट मैरी डेविड ने भी बच्चों को यातायात नियमों की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार प्रगति चौहान भी मौजूद रहीं। फादर डेविड जेम्स ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि यातायात नियमों के प्रति सभी को गंभीर होने की जरूरत है। ये भी पढ़ें : UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा    ...
बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा महामंत्री (संगठन) की मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा महामंत्री (संगठन) की मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज बांदा पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर कृषि विश्वविद्यालय में उतरा। वहां से कार से डिप्टी सीएम श्री पाठक बांदा के महुआ गांव पहुंचे। उन्होंने तेलंगाना के भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तिवारी की माता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर शोक जताया। साथ ही अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा भी दिया। उनके साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बताते चलें कि डिप्टी सीएम बीती रात झांसी मेडिकल कालेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत की दुखद घटना के बाद वहां पहुंचे थे। वहां हालात देखने के बाद आज हेलीकाप्टर से बांदा पहुं...
यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और...
झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: देर रात झांसी में बड़ा हादसा हो गया। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई। इससे वहां 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना को बुलाया गया। सेना भी बुलाई गई, बचाव कार्य जारी समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को झांसी भेजा है। रात पौने 11 बजे करीब लगी आग जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 10 नवजात बच्चों की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया गया है। CM योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट स...