Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर मेंआचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने धूमधाम से अक्षत वितरण किया। अक्षत वितरण बिसंडा नगर में भी हुआ। जगह-जगह आयोजक का सम्मान भी हुआ। शहर के मुख्य बाजार व बिसंडा में सैंकड़ों लोग एकजुट नजर आए। अक्षत वितरण में लोगों की एकजुटता दिखी दरअसल, आयोजन प्रवीण सिंह ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण के साथ कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। कथा आगामी 16 जनवरी से मवई चौराहा पर होगी। अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ सारंग होटल के पास से शुरु हुआ। फिर बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी चौक, बाबूलाल चौराहा से कालीदेवी मंदिर होते हुए गणेश भवन पर पूरा हुआ। मुख्य रूप से बागेश्वर धाम समिति के समन्वयक दीपक तिवारी भी मौजूद रहे। बिसंडा में भी अक्षत वितरण किया गया। ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DG...
Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी

Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जसपुरा के तरौड़ा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जसपुरा इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि मृतक महिला के हाथ पर 'रिंकू' लिखा है। मृतक महिला के शरीर पर मीटियाली रंग की हल्की चैक की साड़ी पहने है। ब्लैक इनर और पैरों में बिछुए पहने हैं। पुलिस मौके पर मिले सबूतों के सहारे खुलासे में जुटी चेहरे-गर्दन पर धारदार हथियार से चोटों के निशान स्पष्ट है कि महिला विवाहित है। महिला की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। मगर स्थानीय लोग उसे नहीं पहचान सके। शव की हालत से साफ है महिला की बड़ी ही बेरहमी से नृशंस हत्या की गई है। युवती के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान है। पस्थितियों से लग रहा है कि महिला कहीं दूसरी जिले की है और उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ...
यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड

यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सरकार ने बेकाबू होती ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। रविवार को बिजनौर और सहारनपुर में ठंड के रिकार्ड टूट गए। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का जबरदस्त असर है। अगले 3 दिनों तक अब ऐसे ही कहर ढाएगी ठंड पहाड़ों पर बर्फबारी व सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’ इसीलिए यूपी में आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन गलन और कोहरे से राहत की कोई संभावना नहीं है। सहारनपुर-बिजनौर व मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इन...
UP: ठंड का असर-माध्यमिक स्कूलों का समय बदला-अब यह हुआ टाइम..

UP: ठंड का असर-माध्यमिक स्कूलों का समय बदला-अब यह हुआ टाइम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर प्रदेश शासन ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया है। 29 दिसंबर से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूल खुलने का नया समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। 29 से नए समय पर खुलेंगे विद्यालय पहले यह समय साढ़े 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन इसमें कहा गया है कि नए आदेश तक स्कूलों का यही समय रहेगा। इन जिलों में स्कूल हुए बंद वहीं यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इन जिलों में रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, बांदा और वाराणासी शामिल हैं। कक्षा-8 तक...
बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में 29 व 30 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यानी अब स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। बताते चलें कि बांदा समेत पूरे प्रदेश में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। ये भी पढ़ें: वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित https://samarneetinews.com/children-were-honored-on-veerbaldiwas-at-bandacollectorate/  ...
कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड 

कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: हैलट अस्पताल में जिंदा मरीज को मृत बताने के मामले ने सभी को चौंकाया है। डाॅक्टरों की लापरवाही वाले प्रकरण में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। साथ ही मामले में जांच भी शूरु हो गई है।  जांच टीम गठित कर 3 दिन में मांगी रिपोर्ट एक जूनियर डाॅक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद कानपुर प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. हिमांशु मौर्या, नर्सिंग स्टाफ सनी सोनकर और वार्ड आया रहनुमा को सस्पेंड किया गया है। ये भी पढ़े...
UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में तेरहवीं में भैंस के दूध का रायता खाने से सैकड़ों लोगों में आशंका फैल गई। 160 लोगों ने अस्पताल पहुंच एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं। तेरहवीं भोज में भैंस के दूध से बना था दही और रायता दरअसल, इन लोगों ने तेरहवीं भोज में एक भैंस के दूध से बने दही का रायता खाया था। उस भैंस को कुत्ते ने काटा था। बाद में भैंस की मौत हो गई। कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया था। लोगों को आशंका हुई कि उनमें भी रैबीज का खतरा न हो जाए। कुत्ते के काटने से भैंस की हुई मौत-लोगों में फैली चिंता घटनाक्रम बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता का है। बताते हैं कि गांव के प्रमोद साहू की भैंस को कुत्ते ने काट लिया था। चार-पांच दिन पहले गांव में एक तेरहवीं भोज में इसी भैंस के के दूध से दही का रायता बना। ये भी पढ़ें: सड़क पर पालत...
वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में शुकवार 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया। वीर बाल दिवस सिखों के 10वें गुरू गोबिंद सिंह जी के बेटों, साहबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ उनकी याद में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पूरे देश की तरह बांदा में भी इस अवसर पर आयोजन हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। ये भी पढ़ें: लखनऊ: घोड़े का पता बताओ-ईनाम 50 हजार पाओ..पढ़ें पूरा मामला बांदा में 'वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 25 दिसंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग स्कूलों के 36 बच्चे सम्मानित वि...
Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार

Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज देर शाम एक एनकाउंटर हुआ है। 13 साल से फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि यह बदमाश पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर राइफल लूटकर भाग गया था। 1 लाख था ईनाम, राइफल लूटकर भागा था बदमाश इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश अगस्त 2012 में पेशी के बाद चित्रकूट से बांदा जेल लाए जाते समय भागा था। जानकारी के अनुसार, एएसपी शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर (IPS) सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में भूरागढ़ बाइपास के पास मुठभेड़ हुई। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बदमाश की पहचान संदीप पुत्र शिवअवतार (49) निवासी ग्राम खोह, कोतवाली कर्वी के रूप में हुई है...
Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक ही गांव में दो अलग-अलग कुओं में एक छात्रा और युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम चिल्ला थाना क्षेत्र का है। हालांकि, चिल्ला थाने के इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि प्रारंभिक जांच और गांव वालों से पूछताछ की गई। दोनों मामले बिल्कुल अलग हैं। आपस में कोई संबंध नहीं है। घटना अतरहट गांव की है। पुलिस बोली, दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जानकारी के अनुसार, चिल्ला क्षेत्र के अतरहट गांव में एक युवक और छात्रा के शव कुओं में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरहट में रज्जन वर्मा की बेटी कलावती (18) का शव गांव के बाहर कुए में देखा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल सूचना पर कोतवाली प्रभारी चिल्ला इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर ...