Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

UP: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, यह वजह आई सामने..

UP: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मरने वाला युवक सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के अरुण (20) पुत्र रामपाल का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे कर्मी जब ट्रैक चेक करते समय वहां पहुंचे तो शव देखा। इसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के मामा बुद्ध लाल का कहना है कि मृतक अविवाहित थे। दो भाइयों में बड़े थे। अचानक इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस: बांदा DM ने प्रियांशी-वैष्णवी और कशिश को किया पुरस्कृत  ...
यूपी में 4 PCS अफसरों के तबादले, जालौन-बदायूं समेत..

यूपी में 4 PCS अफसरों के तबादले, जालौन-बदायूं समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम शामिल हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में चारों पीसीएस अधिकारियों के नाम हैं। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें लगभग 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया था। जालौन SDM सुरेश बने बदायूं नगर मजिस्ट्रेट तबादलों के क्रम में उप जिलाधिकारी जालौन सुरेश कुमार पाल को बदायूं में नगर मजिस्ट्रेट बनाया दिया गया है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के नजूल अधिकारी संजय कुमार सिंह को बुलंदशहर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ये भी पढ़ें: मेरठ में Encounter: भाई को परिवार समेत मिटाने वाला 5 लोगों का हत्यारा नईम ढेर लखीमपुर खीरी के उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बना दिया गया है। उपजिलाधिका...
मेरठ में Encounter: भाई को परिवार समेत मिटाने वाला 5 लोगों का हत्यारा नईम ढेर

मेरठ में Encounter: भाई को परिवार समेत मिटाने वाला 5 लोगों का हत्यारा नईम ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ पुलिस ने बदमाश नईम को आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस बदमाश ने सुहेल गार्डन में अपने भाई व उसके परिवार के 5 लोगों की बड़ी ही बेरमी से हत्या कर दी थी। मेरठ में पुलिस ने आज तड़के सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में इस 50 हजार के ईनामी बदमाश को आज ढेर कर दिया। सौतैले भाई, पत्नी और 3 बेटियों का किया था कत्ल यह मुठभेड़ मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में हुई। मारे गए बदमाश नईम ने अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी 3 मासूम बेटियों की बड़ी मेरठ पुलिस से सुबह 3 बजे हुई मुठभेड़ में मारा गया ही बेरहमी से हत्या की थी। उसपर अन्य राज्यों में भी मुकदमें थे। एसएसपी विपिन ताड़ा के अनुसार, 5 लोगों की हत्या करने वाला नईम शातिर अपराधी था। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का जघन्य मामले में उसकी तलाश थी। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
राष्ट्रीय बालिका दिवस: बांदा DM ने प्रियांशी-वैष्णवी और कशिश को किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय बालिका दिवस: बांदा DM ने प्रियांशी-वैष्णवी और कशिश को किया पुरस्कृत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज बांदा में बालिकाओं और महिलाओं की रैली निकाली गई। यह रैली विकास भवन से महाराणा प्रताप चैराहा होते हुए जिला अस्पताल और कचेहरी के सामने से कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां जिलाधिकारी जे. रीभा ने रैली में प्रतिभाग कर रही विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाषण प्रतियोगिता साथ ही आंगनबाडी कत्रियों व आशा कार्यकत्रियों और एनआरएलएम की महिलाओं से बात की। महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी। https://samarneetinews.com/commissioner-dm-launches-human-chain-for-road-safety-awareness-in-banda/ इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजना हुा। डीएम श्रीमति रीभा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें प्रियांशी सिंह प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज की वैष्णवी...
बांदा: शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की मौत, पति हिरासत में..

बांदा: शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की मौत, पति हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बादा के जसपुरा में एक नवविवाहिता की शादी के दो महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा कस्बे के संजय निषाद की पत्नी सुलेखा (21) का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूछताछ के लिए पति हिरासत में.. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया है। मृतका के देवर अजय का कहना है कि भाभी ने फोन पर बाद करने के बाद जान दी है। पुलिस ने नवविवाहिता https://samarneetinews.com/banda-father-murdered-his-daughter-turned-into-monster-dueto-family-dispute/ का फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतका के पिता रामचंद्र निवासी पहाड़ीपुर जिला फतेहपुर का कहना है कि ससुराल पक्ष के...
Breaking: बांदा में कुए में 11 साल का सूरज, निकाले जाने से पहले तोड़ा दम

Breaking: बांदा में कुए में 11 साल का सूरज, निकाले जाने से पहले तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बछेही गांव के ओम प्रकाश का बेटा 11 साल का सूरज कुए में जा गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी भागकर वहां पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। गिरवां क्षेत्र में हुई घटना बताते हैं कि बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। गुरुवार की तालाब से मछली का शिकार करने के बाद घर पहुंचा। घर के पास कुए में लगे हैड़पंप में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक कुए में जा गिरा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के मामा राजा ने बताया कि सूरज 3 भाइयों में बड़ा था। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान.. https://samarneetinews.com/commissioner-dm-launch...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनको मिलेगा सम्मान इसके अलावा यूपी गौरव सम्मान से छह लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया जाएगा। सम्मान में 11-11 लाख रुपए और ये भी पढ़ें: महाकुंभ: 54 मंत्रियों संग CM Yogi आज लगाएंगे संगम में डुबकी, प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी.. शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। वहीं कानपुर के मनीष वर्मा, वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता, बुलंदशहर की कृष्णा यादव, वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल, बहराइच के डॉ. जय...
बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 6 माह की बेटी की हत्या कर दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि पारिवारिक विवाद में पिता हैवान बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैलानी के बड़ागांव की घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले शिववरन निषाद (45) ने पारिवारिक विवाद में अपनी 6 माह की बेटी गौरी की हत्या कर दी। हालांकि, बाकी लोगों ने उसे घटना के बाद पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें: बांदा: हादसों ने ली दो युवकों की जान, परिवारों में कोहराम https://samarneetine...
बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए बड़ी मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शुभारंभ आयुक्त अजीत कुमार और डीएम जे.रीभा ने किया। बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कहा कि नेता जी ने स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष किया। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। डीएम श्रीमति रीभा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक हों। ...
बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्याधाम में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बांदा में धूमधाम से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज सा उठा। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। शहर के किरन कालेज चौराहा, संघ भवन से शुरू हुई रथयात्रा सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। महेश्वरी देवी मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. https://samarneetinews.com/cmyogi-took-bath-in-ganga-with-cabinet-took-dipoffaith/  ...