Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

चित्रकूट: आयुक्त-DIG ने रामघाट पर किया प्रसाद वितरण-तैयारियां भी परखीं

चित्रकूट: आयुक्त-DIG ने रामघाट पर किया प्रसाद वितरण-तैयारियां भी परखीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी अजय कुमार सिंह आज चित्रकूट में मौजूद रहे। महाकुंभ2025 और मौनी अमावस्या के अवसर पर रामघाट पर उन्होंने प्रसाद वितरण किया। आगामी बसंत पंचमी में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। DIG ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की जाएं। वहीं डीआईजी श्री सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईजी अजय कुमार सिंह व चित्रकूट के डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश https://samarneetinews.com/know-who-is-doctor-b...
लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत

लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नौबस्ता कला गांव में भेलूकला तालाब में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की पहचान हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के रूप में हुई है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने तालाब में कार बाहर निकाली। देर रात हुआ हादसा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान स्टैंडिंग काउंसिल कुलदीप अवस्थी (40) और विकास नगर के रहने वाले शशांक सिंह (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार के नंबर से ये भी पढ़ें: यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट.. मृतकों की पहचान कर घरों पर सूचना पहुंचाई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार की जांच की है। इसके बाद कार को सील कर दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि हादसा एक अंधे मोड़ पर हुआ है। पुलिस का कहना है कि घर से दावत मे...
Banda: अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Banda: अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मटौंध थाना क्षेत्र के खैरार रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि आज शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहचान कराने में जुटी पुलिस बताते हैं कि शव से धड़ अलग था। एक हाथ और एक पैर भी कटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताते हैं कि उसने https://samarneetinews.com/banda-if-not-farewell-then-students-showed-stunts-on-roads-drove-cars-hooters/ भूरे रंग की जैकेट, आसमानी कलर का इनर, ग्रे कलर की पैंट, काले रंग के जूते पहने हैं। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौके पर इकट्ठा हुए लोग शव नहीं पहचान सके हैं। फिर भी आसपास क्षेत्र में पूछताछ कराई जा रही ह...
बांदा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा-एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा-एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। दूसरे घायल की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के शुलकथोक के अरविंद कुमार का बेटा 20 वर्षीय शिवम कपड़े की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार रात दुकान मालिक कालीचरन के घर वह बरहौ संस्कार में शामिल होने गए थे। बताते हैं कि रात में ही अपने दोस्त सोनू (19) के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ये भी पढ़ें: UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस.. रोडबेज बस ने बाइक ...
UP: नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोपी क्रिकेट कोच ऐसे हुआ गिरफ्तार..ट्रेनिंग के बहाने..

UP: नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोपी क्रिकेट कोच ऐसे हुआ गिरफ्तार..ट्रेनिंग के बहाने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
न्यूज, कानपुर: कानपुर के पनकी क्षेत्र में एक नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी से रेप का आरोपी क्रिकेट कोच आखिरकार पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेला भेजा है। बताते चलें कि आरोपी कोच ट्रेनिंग देने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म करता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मूलरूप से कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का कहना है कि वह बेटी को पढ़ाने और क्रिकेट ट्रेनिंग दिलाने के लिए पनकी रतनपुर में किराये के मकान में रहती हैं। उनकी 12 साल की बेटी एक स्टेडियम में क्रिकेट सीखने जाती थी। वहां आवास विकास-3 कल्याणपुर का रहने वाला नीरज शर्मा क्रिकेट एकेडमी का कोच है। बहाने से ले जाता था घर वह वर्तमान में पनकी के महावीरनगर प्रधानमंत्री आवास योजना गंगागंज भाग-4 में र...
बड़ी खबर: सरकारी कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, उत्पीड़न का आरोप

बड़ी खबर: सरकारी कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, उत्पीड़न का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहने वाले बांदा उद्यान विभाग कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटे ने आफिस व आसपास के लोगों पर पिता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला शहर के नवाब टैंक स्थित उद्यान विभाग कार्यालय का है। घटना को लेकर अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय के चैनल में लटकता मिला शव घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को उस समय हुई, जब मृतक का शव कार्यालय के चैनल से बंधे फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौता स्योढा गांव के रहने वाले आसपास के लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप चुनूबाद के बेटे 58 वर्षीय दरवारी लाल ने नवाब टैंक स्थित उद्यान के कार्या...
UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..

UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में छात्रों ने 12वीं की फेयर वेल पार्टी के बाद शहर में जमकर हंगामा किया। लग्जरी गाड़ियों में झंडे लगाकर रैली सी निकाली, सनरूफ से स्टंट किए और हूटर बजाकर पूरे शहर में हंगामा सा मचा दिया। शहर में जाम की स्थिति बन गई। लोग हंगामे को देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने वीडियो और फोटोज के आधार पर छात्रों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो गाड़ियों का चालान भी किया है। बाकी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सेंट मैरी के बताए जा रहे छात्र, वीडियो वायरल हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दो गाड़ियों का चालान करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी रोड पर स्थित सेंट मैरी स्कूल के 12वीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। इसके बाद लग्जरी कारों को लेकर रैली लेकर निकले। छात्रों के हुड़दंग ऐसा था ये भी पढ़ें: बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम ल...
Banda: शादी से पहले युवती ने लगाई फांसी, युवक ने भी दी जान

Banda: शादी से पहले युवती ने लगाई फांसी, युवक ने भी दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती ने शादी की तारीख तय होने से पहले फांसी लगाई। युवक ने जुआ में हार से तंग आकर जान दे दी। अलग-अलग जगहों पर हुईं इन घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई ने कहीं ये बातें.. जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के संतोष कुशवाहा के बेटे मुकेश (20) ने रात में खाना खाने के बाद घर में फांसी लगा ली। सुबह देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने कुंडी खटखटाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। बाद में कमरे में शव लटका मिला। बडे़ भाई सुरेश का कहना है कि https://samarneetinews.com/elements-wrote-sita-ram-on-wall-of-mosque-in-banda/ मुकेश जुआ और शराब का लती था। उसने कुछ लोगों से रुपए उधार लेकर जुआ खेला था। न चुका पाने के कारण त...
जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बुधेंद्र कुमार जैन को भारत सरकार से पद्मश्री अवार्ड मिला है। डा. जैन ने बीते 51 साल से निरंतर आंख के मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रखा है। यही वजह है कि उन्हें पद्मश्री मिलने की खबर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है। चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं डाॅ. जैन दरअसल, चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बीके जैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंधत्व निवारण क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जैन 75 वर्ष के हैं और जीवन के 51 वर्षों से वह हजारों गरीब और कमजोर तबके के लोगों के अंधियारे जीवन में रोशनी ला चुके हैं। उनका जीवन सद्गु...
क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: राजनीतिक में एक बात कही जाती है कि इसमें कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। साथ-साथ चलते हैं वो कब पाला बदल जाएं, कोई नहीं जानता। दुश्मन कब दोस्त बन जाए, कहा नहीं जा सकता। बांदा जिला पंचायत में इस समय अध्यक्ष और विधायक समर्थकों में खींचतान मची है। दोनों ओर से भाजपा नेता ही एक दूसरे को टक्कर देने पर उतारू हैं। अध्यक्ष-सदस्यों की पुरानी फोटो हो रही वायरल इसी बीच बांदा जिपं सदस्यों की अध्यक्ष के साथ की पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इसमें अध्यक्ष सुनील पटेल कुछ सदस्यों के साथ मंदिर के बाहर खड़े हैं। बताते हैं कि यह फोटो बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव में स्थिति प्रसिद्ध काली मंदिर की है जो अक्टूबर 2024 में खींची गई थी। वहां एक कार्यक्रम हुआ था। तिंदवारी क्षेत्र में काली मंदिर की बताई जा रही फोटो एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिपं अध्यक...