Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा में शादी से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दो घायल

बांदा में शादी से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ट्रक में ओवरलोड बालू लदा हुआ था। साथ ही तेज रफ्तार में अनियंत्रित चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बारात में शामिल होकर बांदा से लौट रहे थे घर जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के गढ़ा गंगापुरवा के रामबिहारी सिंह के बेटे सुधीर (18) अपने दो दोस्तों हीरालाल (19), भरतलाल (18) के साथ शादी में शामिल होने बांदा आए थे। बताते हैं कि आज सुबह तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश इसी बीच गांव रिसौरा के पास सामने से आए तेज रफ्तार बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ...
होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला, जामा मस्जिद ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें खबर..

होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला, जामा मस्जिद ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला गया है। जामा मस्जिद ने इसे लेकर एक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:30 बजे से बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। हिंदू-मुस्लिम एकता के तौर पर निर्णय यह निर्णय हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के तौर पर हुआ है। इससे दोनों समुदायों के लोग अपने-अपने त्यौहार बिना किसी परेशानी के मना सकेंगे। शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद ने सुझाव दिया है कि 14 मार्च छुट्टी का दिन होगा। मुसलमानों को यह सलाह है कि वे अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज पढ़ लें। किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें। ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 41 PCS इधर से उधर..ज्यादातर SDM..पढ़ें पूरी लिस्ट https://samarneetinews.com/up-mp-border-overloadi...
Lucknow: पति को पीठ पर लादकर…मामले में डिप्टी सीएम की सख्ती पर डाॅक्टर समेत 3 पर एक्शन

Lucknow: पति को पीठ पर लादकर…मामले में डिप्टी सीएम की सख्ती पर डाॅक्टर समेत 3 पर एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में पति को पीठ पर लादकर सीएमओ कार्यालय ले गई पत्नी.., मामले में डाॅक्टर समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस प्रकरण के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। तीन दिन में जांच कमेटी ने रिपोर्ट डिप्टी दे दी। इसके बाद डाॅक्टर समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई हुई है। व्हील चेयर न मिलने पर महिला ने दिव्यांग पति को.. जानकारी के अनुसार, जांच में डॉक्टर समेत दो कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर सामने आई। रायबरेली सीएमओ डॉ. नवीन चन्द्रा ने 3 दिन में प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला दिव्यांग बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अम्बिका प्रकाश को मुख्यालय से हटाया गया है। ये भी पढ़ें: फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्र...
बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश

बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आबकारी, स्टाम्प देयकों, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत आदि विभागों की कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा भी की। डीएम श्रीमति रीभा ने जीएसटी एवं विद्युत देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान द्वारा जलकर की वसूली संबंधित सुस्ती पर तेजी के निर्देश दिए। परिवहन विभाग और जलसंस्थान को दिए सख्त निर्देश इतना ही नहीं आरटीओ विभाग को ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा ये भी पढ़ें: बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला.. नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में राजस्व की वृद्धि करने के लिए कर वसूली बढ़ाने के सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए। बताते हैं...
बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर हादसा, रोडवेज बस से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर हादसा, रोडवेज बस से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर एक रोडवेज बस ने बुजुर्ग व्यक्ति की कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम दुर्गा प्रसाद बताया जा रहा है। हालांकि, उनका पता स्पष्ट नहीं पता चला है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रोडवेज बस चालक को भीड़ ने पकड़ा बताते हैं कि मृतक बुजुर्ग सब्जी का ढेला लगाते थे। उधर, रोडवेज चालक बस छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते हैं कि रोडवेज बस देहात डिपो की है। बस की सवारियां उतरकर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। घठना के बाद काफी देर तक वहां भीड़ जुटी रही। ये भी पढ़ें: बांदा स्वराज कालोनी में रिटायर दरोगा को बेटे ने पीटा-हाथ टूटा, रिपोर्ट दर्ज https://samarneetinews.com/video-in-lucknow-car-driver-hit-scooty-and-dragged-it-for-about-1-...
बांदा स्वराज कालोनी में रिटायर दरोगा को बेटे ने पीटा-हाथ टूटा, रिपोर्ट दर्ज

बांदा स्वराज कालोनी में रिटायर दरोगा को बेटे ने पीटा-हाथ टूटा, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक सेवानिवृत दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि बेटे ने उसे बुरी तरह से पीटा। हाथ तोड़ दिया है। साथ ही बक्शे में रखे रुपए भी निकाल ले गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना शहर के स्वराज कालोनी की है। वहां रहने वाले सुरेशचंद्र पांडे (65) ने कोतवाली में तहरीर दी है। पिता से मांग रहा था 50 हजार रुपए उनका आरोप है कि बेटा मनीष चंद्र उनसे 50 हजार रुपए मांग रहा था। न देने पर मारपीट की। इससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। इसके बाद बेटा बक्शे में रखे रुपए लेकर भाग गया। किसी तरह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार   ये भी पढ़ें: फेम...
बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चर्चित मरौली खदान फिर चर्चा में है। खदान पर एक चालक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के रसूलपुर उमरा गांव के अजमेर अली (30) ट्रक चलाते थे। वह ट्रक लेकर मरौली खदान पर बालू लेने आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मंगलवार रात खदान में खलासी ट्रक को बैक कर रहा था, जबकि चालक अजमेर उसे साइड बता रहे थे। तभी ट्रक अजमेर के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से खदान पर हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चला रहे खलासी शिवम को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों...
UP: पति को पीठ पर लादकर CMO आफिस पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

UP: पति को पीठ पर लादकर CMO आफिस पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में जहां सरकार स्वास्थ सेवाओं को लेकर गंभीरता दिखा रही है, वहीं अस्पतालों में हाल-बेहाल है। इसका उदाहरण आज यूपी के रायबरेली में देखने को मिला। वहां सीएमओ कार्यालय में एक महिला अपने दिव्यांग पति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंची। महिला को दिव्यांग पति को ले जाने के लिए व्हील चेयर नहीं मिली। मजबूरन वह पति को कंधे पर लादकर सीएमओ कार्यालय तक पहुंचीं। वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद राजधानी लखनऊ तक मामला पहुंचा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार, सतांव ब्लाक के देदौर क्षेत्र की पिंकी नाम की महिला जिला अस्पताल अपने पति का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचीं। महिला का कहना है कि उनकी दो बेटियां हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM ब...
दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना हो गई। रेलवे पटरी से मवेशियों को हांकने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब रेलवे ट्रैक मैन ने शव को वहां पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले मोबाइल नंवबर पर सूचना की गई। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिंगवाही गांव के पास हुई घटना जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के दिगंबर सिंह के बेटे योगेश प्रताप (23) रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान खेत में अन्ना मवेशी घुस गए। मवेशियों को हांकने के दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। शव रातभर वहीं पड़ा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल ...
बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रहे एक छात्र ने सुसाइड कर ली। परिवार के लोगों को उस समय जानकारी हुई, जब उसकी हालत बिगड़ी। परिजनों गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंटर के दो पेपर भी दिए जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा के पल्हरी गांव के रामप्रताप के बेटे 17 वर्षीय रविकरन खेत पर सिंचाई को निकले थे। उनके माता और पिता भी खेतों पर ही काम कर रहे थे। बताते हैं कि खेत पर ही रविकरन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। बहन ने बताई ये बातें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन नीलम का कहना है कि रविकरन मुरवल में इंटर कालेज में पढ़ रहे थे। इन दिनों उनके पेपर चल रहे थे। हिंदी और इति...