Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पाटी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी है। दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि उनके घर पर हमला हो चुका है। साथ ही दोनों ने करणी सेना के कथित हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। राणा सांगा पर विवादित बयान का मामला बताते चलें कि राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद करणी सेना ने उनके आगरा स्थित आवास के बाहर ये भी पढ़ें: पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में.. हिंसक प्रदर्शन किया। करणी सेना के लोग बुल्डोजर तक लेकर वहां पहुंचे। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे और पथराव हुआ था। पुलिस रोकने में नाकाम सी साबित हुई थी। सांसद...
Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..

Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध देशी तमंचे से खुद ही गोली चलाकर घायल युवकों ने न सिर्फ शहर में सनसनी फैलाने का काम किया। बल्कि पुलिस को भी गुमराह किया। खुद को गोली मारे जाने की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, दोनों के अलग-अलग बयानों से पुलिस का माथा ठनका। जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे के ठीक होने का इंतजार है। उसे भी जेल भेजा जाएगा। खुद तमंचे से गोली चलाकर हुए थे घायल बताते चलें कि शहर के मर्दननाका में रहने वाला सुनील सोनी और उसका दोस्त नईम गोली लगने से घायल हुए थे। एक की ऊंगली में गोली लगी थी। वहीं दूसरे की टांग में गोली लगी। दोनों को उनके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दोनों ने पुलिस को कहानी बताई कि किसी ने उन्हें गोली मार दी। ये भी पढ़ें: Hamirpur: दंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ए...
पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का पुलिस ने आज गुरुवार को 34 दिन बाद खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल 5 साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शूटर की तलाश में यूपी STF और पुलिस की 7 टीमें लगातार जुटी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शूटरों को भी पकड़ लिया जाएगा। 8 मार्च को हुई थी पत्रकार की हत्या बताते चलें कि सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च की दोपहर हेमपुर ओवरब्रिज पर 4 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। घटना से हड़कंप मच गया था। लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ये भी पढ़ें: सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस पहुंचकर जानकारी ली थी। एसटीएफ और पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने कारेदेव बाबा मंदिर में राघवेंद्र संग एक पुजारी की करीबी के एंगल प...
लखनऊ-कानपुर में दिन में अंधेरा-जमकर बारिश, ओले गिरने से मौसम सुहाना

लखनऊ-कानपुर में दिन में अंधेरा-जमकर बारिश, ओले गिरने से मौसम सुहाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ और कानपुर में गुरुवार को अचानक मौसम ने ऐसी करवट बदली कि लोग हैरान रह गए। जमकर बारिश हुई और धमाके के साथ बिजली कड़कती रही। खूब ओले भी गिरे। पारा लुढ़कर नीचे आ गया और मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार सुबह होते ही घने काले बादलों के तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दिन में रात का नजारा दिखाई दिया। दिन में अंधेरा-हेड लाइट जलाकर चले वाहन घने बादलों से अंधेरा छा गया। तेज बारिश से पारा लुढ़का तो मौसम सुहाना हो गया। इसी तरह कानपुर में भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में काले बादलों से घना अंधेरा हो गया। इस वजह से दिन में लोग वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली में भी अच्छी बारिश चकेरी, श्यामनगर, नौबस्ता, कल्याणपुर, जाजमऊ और फूलबाग तथा सिविल लाइन जैसे कई इलाकों में जलभराव देखन...
UP: साइकिल को टक्कर मारते हुए पोल से टकराई बाइक, एक की मौत-दो घायल

UP: साइकिल को टक्कर मारते हुए पोल से टकराई बाइक, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तेज रफ्तार बाइक एक बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। साइकिल सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ। साइकिल सवार भी घायल जानकारी के अनुसार, कोर्रा खुर्द गांव के प्रमोद (35) आज बुधवार दोपहर अपने पड़ोसी सोनू (26) के साथ बाइक से बबेरू जा रहे थे। कोर्रम गांव के पास सामने से आए साइकिल सवार प्रमोद (16) को टक्कर मारते हुए पोल से जा टकराए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा महाराणा प्रताप चौराहे पर बड़ी घटना, प्रोफेसर ने कार दौड़ाकर दुकान में चढ़ाई-दुकानदार समेत कई गंभीर साइकिल सवार को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां बाइक ...
Lucknow: IAS विजय किरण आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO

Lucknow: IAS विजय किरण आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने IAS अधिकारी विजय किरण आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया है। पंचायतीराज विभाग में अपर निदेशक रहे आईएएस राजकुमार को फिलहाल प्रतीक्षारत कर दिया गया है। पूर्व CEO अभिषेक हुए थे निलंबित बताते चलें कि इससे पहले IAS अभिषेक प्रकाश को सीईओ के पद से हटाकर निलंबित किया गया था। तभी से यह पद खाली चल रहा था। अभिषेक प्रकाश पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस की गोपनीय जांच चल रही है। साथ ही वसूली के आरोपों के बाद उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार  https://samarneetinews.com/bignews-from-up-dm-abhishekprakash-suspended-in-bribery-case/ https://samarneetinews.com/mother-of-3-children-shabnam-...
कैबिनेट का फैसला: यूपी में अब कार और बाइक खरीदना हुआ महंगा 

कैबिनेट का फैसला: यूपी में अब कार और बाइक खरीदना हुआ महंगा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को पास करते हुए रोड टैक्स बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में चार पहिया और दो पहिया खरीदना महंगा हो गया है। 10 लाख की कार के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त देने होंगे। सरकार ने बढ़ाया रोड टैक्स दरअसल, कैबिनेट में फैसला लेते हुए यूपी सरकार ने वाहन खरीद पर 1 फीसदी रोड टैक्स बढ़ाया है। अब 1 लाख की कीमत के दो पहिया वाहन खरीदने पर 1 हजार रुपए अतिरिक्त देना होगा। इसी तरह 10 लाख तक के चार पहिया वाहन पर 10 हजार रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। ये भी पढ़ें: Sambhal: संभल की शाही मस्जिद का नाम बदला, अब जामा की जगह जुमा मस्जिद.. https://samarneetinews.com/sambhal-name-of-shahi-masjid-of-sambhal-has-been-changed/    ...
Breaking: बांदा महाराणा प्रताप चौराहे पर बड़ी घटना, प्रोफेसर ने कार दौड़ाकर दुकान में चढ़ाई-दुकानदार समेत कई गंभीर

Breaking: बांदा महाराणा प्रताप चौराहे पर बड़ी घटना, प्रोफेसर ने कार दौड़ाकर दुकान में चढ़ाई-दुकानदार समेत कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। महाराणा प्रताप चौराहे पर कृषि विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर  ने तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चलाते हुए मिठाई की दुकान में कार चढ़ा दी। इससे दुकानदार इंद्रपाल गुप्ता कढ़ाहे के गरम तेज से झुलस हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही कई और लोग भी घायल हुए हैं। किसी को बचने का नहीं मिला मौका प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने यह घटना हुई। सूत्रों का कहना है कि सिविल लाइन पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। कार भी पुलिस के कब्जे में है। हालांकि, पुलिस प्रोफेसर से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार चलाने वाले कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. ओम प्रकाश हैं। पूछताछ की ...
Breaking News: बांदा शहर में गोली चली, दो युवकों को लगी गोली-सीओ ने कही यह बात..

Breaking News: बांदा शहर में गोली चली, दो युवकों को लगी गोली-सीओ ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के मर्दननाका इलाके में आज कुछ देर पहले मंगलवार दोपहर गोली चल गई। गोली दो युवकों को लगी। बताते हैं कि तमंचे से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की घटना सामने आई है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है। वहां इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है। पुलिस बोली, जांच की जा रही दोनों के नाम नईम और सुनील है। एक के हाथ में और दूसरे के पैर में गोली लगी है। सूचना पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में पहुंचकर दोनों से बात की। सीओ ने बताया कि दोनों युवकों के बयानों में विरोधाभास है। जांच की जा रही है। गोली किसी तमंचे से चली है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, 10 साल के उमेश समेत 4 लोगों की मौत https://samarneetinews.com/tragic-accident-in-banda-four-people-including-10-year-old-umesh-died/    ...
प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट, यह है पूरा मामला..

प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले में एक महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है। शिक्षामित्र का आरोप है कि बच्चों की जल्दी छुट्टी करके आरोपी प्रधानाध्यापक ने घर भेज दिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। नगर कोतवाली में पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट लिख कार्रवाई शुरू कर दी है। 'बच्चों को जल्दी छुट्टी कर भेजा घर' जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया ब्लाक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनव सिंह के खिलाफ सीतापुर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। ये भी पढ़ें: सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर.. महिला महिला शिक्षा मित्र ने आरोप लगाया है कि मार्च 2024 को उसके साथ यह घटना हुई। उसने संबंधित थाने में एफआ...