UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा ने काटा सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का टिकट
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेप के मामले में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट कट गया है। दरअसल, संगीता सेंगर को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया था। पार्टी ने तीसरे चरण में 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव में संगीता को मैदान में उतारा था। इसके चरण के लिए 13 अप्रैल को नामांकन होना है। इसी बीच खबर आई है कि संगीता सेंगर का टिकट कट गया है।
22 नंबर सीट के लिए 3 नए नाम मांगे गए
बताते चलें कि उन्नाव में कई दलों से चार बार विधायक रहे कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनको इस बार फिर टिकट दिया था, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पार्टी में इसे लेकर विरोध के स्वर उठने लगे।
ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav : रसगुल्लों के बाद दो क्विंटल जलेबी-समोसे पकड़े, प्रत्याशी व पति पर FIR
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र...