Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी

बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन के ट्रकों को पास कराने वाले लोकेटर ने पुलिसकर्मी से हाथापाई कर डाली। खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और अवैध खनन के ट्रकों को न रोकने का दबाव बनाया। दबाव न मानने पर आरक्षी से हाथापाई कर उसका मोबाइल तक तोड़ डाला। अतर्रा पुलिस ने सिपाही प्रशांत कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाथापाई करने के साथ आरक्षी का मोबाइल भी छीनकर तोड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर अच्छे से इलाज किया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि खदानों के संचालन के समय जिले में फर्जी पत्रकारों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है। ये लोग खुद को पत्रकार बताकर लोकेशन देने और खदानों पर अवैध वसूली का काम करते हैं। खनन माफियाओं तक पहुंचाता था अधिकारियों की लोकेशन बताते हैं कि अतर्रा में ड्यूटी कर रहे आरक्षी प्रशांत कु...
बांदा SP पलाश बंसल ने पैलानी थाने का किया मुआयना-शस्त्रागार से लेकर अभिलेखों तक..

बांदा SP पलाश बंसल ने पैलानी थाने का किया मुआयना-शस्त्रागार से लेकर अभिलेखों तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पैलानी थाना का वार्षिक मुआयना किया। पुलिस कप्तान श्री बंसल ने शस्त्रागार में शस्त्रों के रख-रखाव से लेकर अभिलेखों की व्यवस्था को भी जांचा-परखा। साथ ही मिशन शक्ति की व्यवस्था भी देखी। थाना प्रभारी को दिए जरूरी दिशा-निर्देश आपात स्थिति से निपटने वाले उपकरणों तथा थाना परिसर में साफ-सफाई के भी हालात देखे। इसके अलावा शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों और व्यस्तम क्षेत्रों की निगरानी की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह, थाना प्रभारी राजेश वर्मा, आरआई बेलास यादव भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान  https://samarneetinews.com/illegal-mining-i...
बांदा में हादसा, बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा-मौके पर ही मौत

बांदा में हादसा, बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा-मौके पर ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब औगासी रोड पर बेसरा खेर के पास ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अखिलेश उर्फ बच्ची पुत्र गऊदीन यादव सुबह लगभग 10 बजे बाइक से बबेरू जा रहे थे। रास्ते में सामने ये भी पढ़ें: बांदा छोटी बाजार में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास हिरासत में..बाकी की तलाश से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक चालक की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। हांलाकि, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से...
UP: महिला के सिर पर थूकने वाले हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे के काले कारनामे..20 मुकदमें

UP: महिला के सिर पर थूकने वाले हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे के काले कारनामे..20 मुकदमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुजफ्फरनगर में महिला के सिर पर थूकने वाले विवादित हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के काले कारनामे सामने आए हैं। दर्जनों ने लोगों ने ठगी के आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज कराए हैं। संभल जिले में जावेद और उसके बेटे तथा सहयोगी के खिलाफ 20 मुकदमें अबतक दर्ज हो चुके हैं। पुलिस भी इतने बड़े पैमाने पर शिकायतों से हैरान हैं। आरोप है कि जावेद ने निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। काम से ज्यादा बेहूदी हरकतों के लिए चर्चित है जावेद दरअसल, आरोप हैं कि जावेद हबीब और उसके बेटे औनस ने सहयोगी के साथ मिलकर संभल व आसपास के लोगों को निवेश के नाम पर ठगा। उनसे करोड़ों रुपए लिए। बताते चलें कि मुजफ्फरनगर में महिला के सिर पर थूकने जैसी बेहूदी हरकतों के लिए चर्चित जावेद के खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है। निवेश के नाम पर लगाया लोगों को करोड़ों का चूना पीड़ितों ने अबतक 20 लोग मुकदमें...
पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है। कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे "द पू रे 180114"..। ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्च...
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे  https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/ ...
जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी के जौनपुर में बीती रात डबल मर्डर से दहशत फैल गई। दो सगे भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। दोनों शादी का कार्ड देकर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। दोनों कोयला कारोबारी थे। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोयला कारोबारी थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बमदाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों सगे भाई थे। इनकी पहचान मझगांवा गांव के शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) के रूप में हुई। बताते हैं कि दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर कार्ड बांटने गए थे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल वहां...
बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। काकोरी के टिकैतगंज में तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस खंती में जा पलटी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्रियों और राहगीर के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। काकोरी के टिकैतगंज के पास हादसा डीएम लखनऊ विशाख जी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक आज शाम कैसरबाग डिपो की बस लगभग 54 यात्रियों को लेकर हरदोई से लखनऊ आ रहा था। बस काकोरी के टिकैतगंज के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ा हादसा-स्कूल बस बाइक को टक्कर मारकर पल्टी, पिता-पुत्र की मौत-कई छात्र-छात्राएं घायल   बस की चप...
सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: सीएम आवास के सामने एक महिला ने शनिवार दोपहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों और आत्मदाह विरोधी दस्ते ने उसे तत्काल दौड़़कर बचा लिया। बताते हैं कि महिला नोएडा से लखनऊ पहुंची थी। वह हापुड़ के पिलखुआ की रहने वाली है। हरियाणवी फिल्मों में काम करती है युवती-हापुड़ में घर उसके साथ चार साल का बेटा और बड़ी बहन भी मौजूद थी। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर गौतमपल्ली थाने ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन-बताई यह बात.. बताते हैं कि महिला ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने के कारण यह कदम उठाया। गौतमपत्ली थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि शनिवार दोपहर हापुड़ के पिलखुवा की हरियाणवी एक्ट्रेस मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंची। वहां खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी। तभी सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ ...
लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने घर लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी में उनका जोरदार वेलकम हुआ। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंटकर देकर स्वागत किया। लखनऊ वासियों में दिखाई दिया स्वागत के लिए जोश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने राजधानी में कदम रखा है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद लखनऊ के लोग बेसब्री से उनका इतंजार कर रहे थे। शहर में शुभांशु के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। रूट डायवर्जन भी रहा। लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करते दिखाई दिए। शुभांशु के आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके घर को अच्छे से सजाया गया है। घर के सामने सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। त्रिवेणी नगर वार्ड की एक सड़क का नाम भी शुभांशु शुक्ला ...