जानिए अपनी लोकसभा सीट उन्नाव और उसका इतिहास..
मनोज सिंह शुमाली, पॅालीटिकल डेस्कः उन्नाव लोकसभा क्षेत्र लखनऊ और कानपुर के बीच में बसा शहर है। यह एक बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इसके आसपास 3 औद्योगिक उप नगर हैं। यहां उन्नाव जिले का मुख्यालय है। यह शहर अपने चमड़े के काम के लिए, मच्छरदानी, और रसायन के लिए प्रसिद्ध है। कानपुर-लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने की वजह से इसके विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नया उपग्रह शहर ट्रांस गंगा शहर का निर्माण, उन्नाव को बड़ा औद्योगिक और ढांचागत क्षेत्र बनाने के लिए किया जा रहा है।
लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और हरदोई से घिरा है उन्नाव
उन्नाव जिला लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और हरदोई से घिरा हुआ है। गंगा और सई नदी के बीच पडऩे वाले उन्नाव संसदीय क्षेत्र की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है। पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और शहीदे आजम चंद्रशेखर, हसरत मोहानी ज...