Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव दिल्ली के मोहरा बनकर रह गए हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बने हुए हैं। अखिलेश के इस तंज का केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। केशव मौर्य का पलटवार, कहा-कांग्रेस का मोहरा केशव ने कहा है कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा को लेकर गलतफहमी पाले हैं। साथ ही अति पिछड़ों को निशाना बनाने और अपमान करने की बजाय सपा को खत्म होने से बचाने पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम ने कहा (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ कि भाजपा 2027 में 2017 वाली जीत दोहराएगी।  कमल खिला है खिलेगा और खिलता ...
भाजपा ने दो प्रदेश अध्यक्ष बदले, बिहार-राजस्थान में नए हाथों में कमान, कई प्रभारी भी..

भाजपा ने दो प्रदेश अध्यक्ष बदले, बिहार-राजस्थान में नए हाथों में कमान, कई प्रभारी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा ने बीती देर रात दो प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। इनमें बिहार और राजस्थान शामिल हैं। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। अब तक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मदन राठौर और सम्राट चौधरी को कमान इसी तरह राजस्थान से राज्यसभा सांसद मदन राठौर को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले सांसद सीपी जोशी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष थे। बीती 24 जुलाई को उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात भी की थी। फिर इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों को भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नामों की घोषणा अपने X एकाउंट पर की हैं। हरीश द्विवेदी भाजपा के असम के प्रभारी बनाए गए हैं। अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी ब...
UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कूलर का प्लग लगाते समय करंट लग जाने से एक युवा रेसलर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का कस्बा के रहने वाले सूरजदयाल के बेटे सूरज (25) आज घर में कूलर का प्लग लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी उनके जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग उन्हें बबेरू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे सूरज तीन भाइयों में बड़े थे। वह पहलवानी करते थे। उन्होंने कई कुश्तियां जीती थीं। कुश्तियां जीतकर काफी नाम कमाया था। डेढ वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR ...
Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा 8 साल का शनि गांव के स्कूल में पढ़ता था। नहाते समय हुआ हादसा आज दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। पैर फिसलने पर नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने नदी में उतकर बच्चे की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मां निधि समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR      ...
UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR

UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाने में विहिप और बजरंगदल पदाधिकारियों की पिटाई के मामले के तूल पकड़ने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद एसओ और 4 सिपाहियों के खिलाफ FIR हुई है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सीओ से जांच भी कराई। थानाध्यक्ष व आरोपी सिपाहियों को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका था। प्रदर्शन और बैठकों के बाद एक्शन मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रांत गौरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रांत संयोजक अजीत राज, प्रांत सह-संयोजक अवधेश ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें भी हुईं। यह है थाने में पिटाई का मामला जानकारी के अनुसार विहिप के बांदा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी एक नाबालिग लड़की से लवजिहाद जैसे मामले में पैरवी के लिए तिंदवारी थाने गए थे। उनके साथ जिलामंत्री दीपू दीक्...
यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले..

यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में 5 आईएएस और कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ बदल दिेए गए हैं। आईएएस सुधीर कुमार को कानपुर का नगर आयुक्त बना दिया गया है। वह अबतक कानपुर के सीडीओ थे। दीक्षा जैन बनीं कानपुर सीडीओ वहीं आईएएस दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर बना दी गई हैं। वह अब तक सीडीओ फिरोजाबाद थीं। इसी तरह आईएएस शत्रुघ्न वैश्य को सीडीओ फिरोजाबाद बनाकर भेजा गया है। आनंद शुक्ला का लखनऊ तबादला आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ बनाया गया है। इसी तरह आईएएस शिव प्रसाद को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पद पर तैनाती दी गई है। इसी क्रम में कई पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।   ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझें.. ये भी पढ़ें : पढ...
बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य से चौकी इंचार्ज ने जमकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। इससे गुस्साए सभी सदस्य अपने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे। साथ ही दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिला है कि पुलिस अधीक्षक के लौटते ही कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर यादव बिसंडा के वार्ड-27 से जिपं सदस्य हैं। वार्ड-27 से सदस्य हैं चंद्रशेखर उनका आरोप है कि 22 जुलाई को चौकी इंचार्ज सिंहपुरमाफी राजेश मिश्रा ने सिपाही के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही धमकी भी दी। इस मामले में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ सदस्य जिलाधिकारी से मिले। दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझे...
Hamirpur : नवागत अधीक्षण अभियंता सुनीलकांत ने कार्यभार संभाला

Hamirpur : नवागत अधीक्षण अभियंता सुनीलकांत ने कार्यभार संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग हमीरपुर सर्किल में नवागत अधीक्षण अभियंता सुनील कांत ने कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह आगरा में पीएमजेएसवाई में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत रहे हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न कार्ययोजनाओं को समय से पूरा कराया जाएगा। हमीरपुर बाईपास का निर्माण तेज रफ्तार से पूरा कराना प्राथमिकता रहेगी। ये भी पढ़ें : बांदा में 70 लाख के घोटाले का खुलासा, होगी FIR, पढ़ें पूरा मामला.. ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी    ...
कानपुर : घर में पड़ा मिला नेशनल बॉक्सर सुबोध का शव, ये है आशंका..

कानपुर : घर में पड़ा मिला नेशनल बॉक्सर सुबोध का शव, ये है आशंका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रीय मुक्केबाज सुबोध गुप्ता का शव आज कानपुर में चकेरी के पॉश इलाके कृष्णापुरम में उनके घर में मिला। बताते हैं कि वह घर में आजकल अकेले थे। उनकी पत्नी बेटे के पास बीते करीब 25 दिनों से अमेरिका गई हुई थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पत्नी की पति से शनिवार को आखिरी बार बात हुई। इसके बाद फिर पति का फोन नहीं उठा। बेटे के पास अमेरिका गई हैं पत्नी, घर पर थे अकेले पत्नी ने अनहोनी की आशंका होने पर पति के दोस्त को घर भेजा। इसके बाद लोगों को पता चला कि सुबोध का शव घर के बाथरूम में पड़ा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का ये भी पढ़ें : नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को झटका   इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णापुरम के रहने वाले सुबोध (68) अपनी पत्नी संगीता के साथ रहा करते थे। उनके करी...
नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को झटका

नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को झटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल मालिकों और दुकानदारों को अपना नाम बताने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट से यूपी सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें कांबड़ मार्ग पर होटल मालिकों और दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए थे। दरअसल, आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा, दुकानदारों को सिर्फ खाने के प्रकार बताने की जरूरत जानकारी के अनुसार ने कहा कि दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है। दुकानदारों को सिर्फ खाने के प्रकार बताने की जरूरत है। दुकान पर सिर्फ लिखा होना चाहिए कि वहां मांसाहारी खाना मिल रहा है या शाकाहारी। ये भी पढ़ें : CMYogi का बड़ा फैसला, कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट जरूरी, हलाल प्रोडक्ट बेचा तो कार्रवाई   कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराख...