Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

बड़ी खबर: बांदा में सगे भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान-यह वजह..

बड़ी खबर: बांदा में सगे भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान-यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बड़ी घटना हो गई है। सगे भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाई-बहन नरैनी के रहने वाले थे। मगर कालिंजर थाना क्षेत्र में नदी किनारे जाकर जहर खाया। स्कूटी से नदी किनारे जाकर दोनों ने खाया जहर सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह है। फिर भी जांच की जा रही है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। घटना से परिवार में कोहराम-पारिवारिक कलह.. जानकारी के अनुसार, नरैनी के शास्त्रीनगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र गुप्ता उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की बेटी चंचल गुप्ता (28) और बेटे आनंद प्रकाश गुप्ता (26) ने जहर खाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध बताते हैं कि दोनों स्कूटी से घर से बरछा पुल होते हुए...
UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध

UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। इससे पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में खलबली मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस्तीफा आज 26 जनवरी को दिया है। जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। सरकारी महकमों में मची खलबली मूलरूप से कानपुर के हैं अलंकार अग्निहोत्री बताते हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान व UGC कानून के विरोध में इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को सात पेज का इस्तीफा भेजा है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती इस्तीफे में स्पष्ट लिखा भी है कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र है, बस भ्रमतंत्र है। देश में अब देशी सरकार नहीं विदेशी जनता पार्टी की सरकार ह...
15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..

15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन्स में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राउंड की साज-सज्जा और परेड का प्रदर्शन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस कर्मियों में परेड के दौरान गजब का तालमेल देखने को मिला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजीत कुमार, उपमहानिरीक्षक राजेश एस, डीएम श्रीमती जे.रीभा भी मौजूद रहीं। सभी के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही पुलिस परेड बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा एएसपी शिवराज नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड हुई। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सु...
गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डाॅक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। मगर इस पेशे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शोहरत की भूख में अपने काम की मर्यादाएं तोड़ रहे हैं। मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बांदा के एक निजी अस्पताल से सामने आया है। शहर के निजी अस्पताल अवनी परिधि में डाॅक्टर नीलम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बांदा के प्राइवेट अस्पताल अवनी परिधि में चौंकाने वाला घटनाक्रम इसमें वह ऑपरेशन थिएटर में 'सूना-सूना है जहां...भीगा-भीगा है समां' गाना चलाकर डांस कर रही हैं। वहीं महिला मरीज ऑपरेशन टेबल पर लेटी है। डाॅ. नीलम ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से किया शेयर-फिर हटाया बताया जा रहा है कि महिला डाॅक्टर नीलम ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। बताते हैं कि महिला मरीज का आपरेशन होना था। उससे पहले यह वीडियो बनाया गया। सीधेतौर पर यह एक इं...
BasantPanchami2026: बांदा के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, हवन-पूजन हुए

BasantPanchami2026: बांदा के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, हवन-पूजन हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विभिन्न स्कूलों में बंसत पंचमी 2026 का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने हवन-पूजन किया। कुछ स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुए। विद्यालय में इस पर्व को विद्या आरंभ संस्कार के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती जी के पूजन के साथ ही हवन भी हुआ। इसी तरह कालूकुआं स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों ने हवन-पूजन किया। विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल समेत अन्य स्टाॅफ मौजूद रहा। सभी ने विद्या एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना की। इंदिरानगर स्थित रामा देवी पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल क्षित...
लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती

लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से सभी मजारे हटाई जाएंगी। प्रशासन ने शुक्रवार को परिसर स्थित सभी मजारों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। बताते हैं कि इस नोटिस में मजारों को 15 दिनों में हटाने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी नहीं हटाई जाती हैं तो प्रशासन अपने स्तर से हटाएगा। मजारों की आड़ में अवैध निर्माण केजीएमयू प्रशासन अपने स्तर से फैसला करेगा। दरअसल, धर्मांतरण मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मजार की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार केजीएमयू प्रशासन ने पिछले साल भी मजार के पास से अवैध निर्माण की जगह को खाली कराया था। मगर दोबारा वही स्थिति हो गई। बताते चलें कि मजारों की आड़ में अतिक्रमण का खेल चलता है। हटा...
मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इशारे से आज उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, राजनीतिक में एक जरा सा इशारा बहुत बड़ा संकेत माना जाता है। खासकर जब इशारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता का हो। सलावा में मुख्यमंत्री का निरीक्षण पश्चिमी यूपी के मेरठ के सलावा में भी आज ऐसा ही हुआ। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विश्वविद्यालय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। ये भी पढ़ें: UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी के ठीक बराबर में खड़े हुए। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें ...
Cricket: बांदा में BPL की युद्धस्तर पर तैयारियां-UPCA ट्रायल 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Cricket: बांदा में BPL की युद्धस्तर पर तैयारियां-UPCA ट्रायल 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 2026-27 में होने वाले क्रिकेट ट्रायल आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के सचिव वासिफ जमा एवं यूपीसीए मीडिया कमेटी सदस्य विकास कुमार शर्मा की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी को अपना नाम, पता और सभी डिटेल भरनी होनी। रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपए पंजीकरण शुल्क 400 रुपए है, जिसका ई-चालान पोर्टल से ही प्राप्त होगा। ई-चालान की प्रति खिलाड़ी को सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के पास जमा करना होगा। 25 से शुरू होगा बांदा में BPL उधर, 25 जनवरी से बांदा स्टेडियम में बीपीएल (बांदा प्रीमियम लीग) शुरू होने वाला है। इसे लेकर सचिव वासिफ जमा के निर्देशन में बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के साथ तैयारियों...
UP: आज से यू-टर्न लेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

UP: आज से यू-टर्न लेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में इस समय तेज धूप ने ठंड से राहत देने का काम किया है। मगर जल्द ही पूरे प्रदेश में मौसम यू-टर्न लेगा। आज 22 जनवरी शाम से यूपी में मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिम से शुरू होगी बारिश, पूरब से MP तक पहुंचेगा असर मौसम विभाग की माने तो बाद में इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक पहुंचेगा। इसके साथ ही वेस्ट यूपी में ओले गिरने की भी संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 जनवरी की देर शाम या रात से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी। 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के साथ 25 जनवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना है। ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देख...
Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर दुनिया चांद पर जा रही है तो इधर बुंदेलखंड के बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भूत-प्रेतों के नाचने की चर्चा हो रही है। मामला काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर टिप्पणी भी कर रहे हैं। मामला आस्था और अंधविश्वास के बीच सवाल बनकर उलझा है। बाबा के दिव्य दरबार में दिखा अजब नजारा दरअसल, 16 जनवरी से शुरू हुई इस कथा में 18 जनवरी 2026 को दिव्य दरबार लगा। इसमें कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री पर्चियां निकालते हैं। इसी दौरान अचानक श्रद्धालुओं के बीच बैठे कुछ लोग खासकर महिलाएं सिर घुमाकर अजीब सी हरकतें करनी लगीं। ये भी पढ़ें: बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी तेजी से हिलने-डुलने लगे। फिर उठकर एक तरफ चली गईं। कुछ लोगों ने बताया कि इनपर भूत-प्रेत बाधाएं हैं, जो बाबा के चमत्कार से ...