Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सगे भाई-बहन सुसाइड केस में मृतकों की चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं की है। मगर जल्द ही चाची और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। बताते चलें कि सगे भाई-बहन के सुसाइड केस ने सभी को हिलाकर रख दिया था। आरोपी चाची सुधा की गिरफ्तारी तय मामले में पारिवारिक जमीनी विवाद और चाची आदि द्वारा भाई-बहन को ताने मारने व उकसाने की बातें सामने आई थीं। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को उकसाने, धमकी और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा लिखा है। सबको हैरान कर गई थी घटना परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते आनंद प्रकाश और उनकी बहन चंचल गुप्ता को विपक्षी पारिवारिक लोग धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि 25 जनवरी की शाम दोनों भाई-बहन को गाली-गलौज कर परिवार खत्म की धमकी दी गई थी। भाई की तहरीर पर हुआ म...
यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना बुर्के में कांवड़ ला रही हैं। मुस्लिम तमन्ना (अब तुलसी) संग उनके पति अमन त्यागी भी हैं। हरिद्वार से बुर्का में कांवड़ लाने से तमन्ना सुर्खियों में हैं। भगवान शिव में गहरी आस्था तमन्ना का कहना है कि वह भगवान शिव को जल अर्पित करने का संकल्प ले चुकी हैं। इसी के चलते पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में जब वह बिजनौर पहुंचीं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। ये भी पढ़ें: UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही उनका भी फूल-मालाओं के साथ स्वागत हुआ। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी लीं। तमन्ना के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। तमन्ना के साथ-साथ चल रहे पति उधर, मुस्लिम महिला तमन्ना का कहना...
नारी शक्ति मिशन: बांदा में स्कूली बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां

नारी शक्ति मिशन: बांदा में स्कूली बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महिला शक्ति मिशन के तहत महिला पुलिस ने स्कूली बच्चियों को जरूरी जानकारियां दीं। कालूकुआं स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला पुलिस ने दी जानकारी मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में उप निरीक्षक रेनू शर्मा ने जानकारी दी। बच्चों को जागरूक किया। साथ ही बालिकाओं को बाल अधिकार लैंगिक समानता व असमानता और आत्म रक्षा के बारे में बताया। ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा साइबर क्राइम जैसे विषयों पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल ने किया। माननीय सदस्यों का बैच लगवा कर स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ ने भी अपना योगदान दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कु...
यूपी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की गोली मारकर हत्या

यूपी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाराबंकी के सिविल लाइन निवासी शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमें बताते हैं कि शोएब किदवई उर्फ बॉबी अपनी कार से लखनऊ की ओर से बाराबंकी जा रहे थे। असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर जैसी ही कार पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीँ। गोली लगने से वह घायल हो गए। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर सूचना पर पुलिस पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजय वर्गीय और एएसपी विकास त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी ...
दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : टीवी पत्रकारिता में सरल, सौम्य व्यक्तित्व व प्रभावशाली आवाज की धनी सरला माहेश्वरी अब नहीं रहीं। दूरदर्शन की फेमस न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए रहेंगी प्रेरणाश्रोत.. उन्होंने लिखा है कि सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगी। मशहूर एंकर शम्मी नारंग ने सरला माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत माना जा रहा है। शांत-सौम्य और प्रभावशाली आवाज पहचान 12 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हुआ है। बताते चलें कि दूरदर्शन का वो सुनहरा युग था। न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी को उनके शांत-सौम्य अंदाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। ये भी पढ़ें: Bollywood: महान अभ...
बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..

बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मियों की टीम की पिटाई कर दी गई। मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। विद्युत टीम  बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची थी। तभी विद्युत टीम पर हमला हो गया। ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने विद्युत टीम को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बिजली कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा। बिजली विभाग के पांच कर्मचारी मारपीट और कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं। कुत्ते स कटवाने का आरोप, बंथरी गांव का मामला एक कर्मचारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बिजली उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने थाने में दी तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अवर अभियंता कमासिन के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम बुधवार को बंथरी गांव के जमरेहीनाथ में गई थी। राजस्व वसूली के ल...
UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट

UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का 10वां बजट पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने वित्तमंत्री के साथ प्रेसवार्ता भी की। मुख्यमंत्री बोले 9 साल में कोई नया टैक्स नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं। आज का बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है। बीते 9 साल में बजट 3 गुना से ज्यादा बढ़ा है। ये भी पढ़ें: Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें.. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। सीएम योगी ने कहा कि ''ये पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को ...
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने कार्यकाल का 10वां बजट-2026 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। आज पेश हुए 9.13 लाख करोड़ के इस बजट में छात्राओं को स्कूटी समेत नई योजनाओं की भरमार है। चुनावी साल में सरकार ने की तोहफों की बौछार यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। आज के बजट में चुनावी साल की छाप भी साफ दिखाई दी है। बजट में तोहफों की भी घोषणा की गई है। यूथ पर फोकस, छात्राओं को स्कूटी-छात्रों को टैबलेट आज पेश हुए यूपी बजट 2026 में सरकार ने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ा गिफ्ट देने की घोषणा की है। सरकार इन छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देगी। इसके लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बेटीयों ...
धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। धमाकेदार जीत दर्ज कराते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विमल सिंह बांदा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने 101 वोटों से चुनाव जीता है। बार एसोसिएशन के चुनाव में यह अपने आप में बड़े अंतर की जीत है। 101 वोटों से विमल सिंह ने दर्ज कराई जीत बताते हैं कि कुल 1307 वोट पड़े। इनमें अकेले अधिवक्ता विमल सिंह को 467 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे धनराज सिंह को 362 वोट ही मिल सके। वहीं महासचिव पद पर राजेश त्रिपाठी ने 691 वोटों से जीत दर्ज कराई। दरअसल, देर रात आए परिणामों को लेकर गहमागहमी बनी रही। बार के महासचिव बने राजेश त्रिपाठी महासचिव पद पर शिवदयाल प्रजापति 616 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवविलास सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निखिल सक्सेना संयुक्त सचिव पद पर कमलाकांत मिश्रा ने जीत दर्ज कराई। कुल ...
‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा जो लोग कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वे सड़-खप जाएंगे। लेकिन वो दिन कभी नहीं आना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे..' मुख्यमंत्री योगी ने उपद्रवियों और अपराधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। हिंदुस्तान में रहने के कायदे सीख लो। कानून का पालन करो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग हैं जो अवसरवादी हैं। संकट आने पर राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। सीएम योगी के बयान से राजनीतिक का पारा हुआ हाई इसलिए अब भगवान राम भी ऐसे लोगों को भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन रामद्रोहियों क...