Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..

बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने छह अंतरराज्यीय चोरों को कई लाख के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें चार शातिर महिलाएं चोर शामिल हैं। खास बात यह है कि चोरों के कब्जे से लगभग 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर, कारें, मोबाइल-नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने कुल लगभग 32 लाख का माल बरामद करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। लाखों के जेवर, नगदी, मोबाइल और कारें बरामद सभी चोर राजस्थान और हरियाणा के हैं। सभी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं, जो कार से अलग-अलग राज्यों में कार से घूमकर चोरी-टप्पेबाजी करते थे। बताते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बांदा, चित्रकूट, मैहर, सतना आदि जगहों पर घटनाएं की थीं। ये भी पढ़ें: यूपी: बदायू...
दर्दनाक: इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत-EV चार्जिंग से आग..

दर्दनाक: इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत-EV चार्जिंग से आग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इंदौर में एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग लगने से घर के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह अग्निकांड इंदौर के प्रीतिनगर में हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। इंदौर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग से सिलेंडरों में धमाके मामले में इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंदौर के प्रीति नगर में घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी। तभी चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ है। ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में.. इसके बाद गाड़ी में आग लगी। फिर आग घर में फैल गई। घर में 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर रखे थे। इनमें से कुछ में आग से धमाका...
बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी

बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रशासन ने गैस जमाखोरी रोकने के लिए रेस्टोरेंट-होटलों पर छापेमारी की। सांईदरबार रेस्टोरेंट से 12 सिलंडरों की जमाखोरी पकड़ी। इस रेस्टोरेंट में 9 घरेलू गैस के सिंलेंडर मिले, जबकि बाकी 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर। प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल-रेस्टोरेंटों व गैस एजेसियों का छापे मारे थे। कार्रवाई के लिए डीएम श्रीमती जे.रीभा द्वारा जांच कराई जा रही है। जमाखोरी पर रेस्टोरेंट मालिक पर कार्रवाई शहर के साई दरबार रेस्टोरेंट में मौके पर कुल 12 गैस सिलेंडर मिले। इनमें 3 सिलेंडर कामर्शियल तथा 9 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। रेस्टोरेंट में इतनी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग को लेकर रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें इसकी तरह सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर व राजदरबा...
यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: यूपी में पानी की टंकी पर परिवार। जी हां, यह सच है। यूपी में एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। पूरे परिवार के टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। यह घटनाक्रम यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर का है। टंकी पर चढ़े परिवार ने कूदने धमकी देकर सनसनी फैला दी। लखीमपुर खीरी के ईसानगर का मामला जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब अदालत के आदेश पर प्रशासन की एक टीम गांव के ब्रजेश सिंह का मकान गिराने पहुंची। ये भी पढ़ें: लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप  इसकी जानकारी मिलेत ही बृजेश अपने परिवार के साथ गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों के साथ-साथ गांव के लोगों ने लगभग दो घंटे की मान-मनौव्वल की। इसके बाद पूरा परिवार नीचे उतरने को तैयार हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी म...
बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मासूम व युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाइयों को गंभीर हालत हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसों से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मासूम के मां-पिता की रो-रोकर बुरी हालत है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ है। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। एक मृतक युवक कानपुर का, घायल भाई फतेहपुर के.. जानकारी के अनुसार, बुदेलखंड एक्सप्रेसवे हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर झबइया गांव के सोनू (30) पुत्...
यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लखनऊ समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। यूपी की राजधानी में सुबह बूंदाबांदी हुई। लखनऊ में धूलभरी आंधी भी चली। कुछ समय आसमान घने काले बादलों घिरा रहा। लखनऊ के आसपास यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। लखनऊ के आसपास गोंडा आदि जिलों में बारिश पश्चिमी यूपी के जिलों के अलावा एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत लगभग 15 शहरों में तेज हवाएं चलीं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इससे पारा काफी नीचे लुढ़क गया। मौसम सुहावना हो गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें  मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक संग बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। अब मौसम विभाग का यह अनुमान अगले 48 घंटों के लिए जार...
अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम ने यू-टर्न लिया है। यूपी मौसम विभाग का कहना है कि कि रविवार से मौसम यू-टर्न लेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम में इसका असर दिखाई भी दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को तामपाम में गिरावट रहेगी। पश्चिमी यूपी और तराई में बारिश में संभावना पश्चिमी यूपी, तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 मार्च से यूपी के तराई इलाकों में बारिश होगी। यह बारिश पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में भी होगी। ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत यह सीजन की पहली बारिश होगी। साथ ही तापमान में गिरावट होना भी तय है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमा...
बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्र का भाई घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। महोखर में हाइवे पर अंध विद्यालय के बाद हादसा परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे दोनों भाई हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में अंध विद्यालय के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र उसका भाई पुष्पेंद्र है। ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर.. दोनों भाई सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थ...
अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रसोई गैस संकट सामने आने लगा है। इसकी बड़ी वजह कुछ एजेंसियों की लापरवाही भी है। बांदा में आज सपाइयों ने रसोई गैस संकट लेकर अलग तरह से प्रदर्शन किया। सपाइयों ने रसोई गैस एजेंसी मालिक को माला पहनाई। फिर हाथ जोड़कर सपाइयों ने जनता को रसोई गैस उपलब्ध कराने का निवेदन किया। एजेंसी पर ताला-सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान संचालक ने भी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराने की बात कही। दरअसल, आज गैस एजेंसी बंद थी और आन लाइन बुकिंग हो नहीं रही थी। लोग परेशान थे। जानकारी होने पर सपा नेता एजेंसी पर पहुंचे। सपा नेता ईशान सिंह लवी अपने समर्थकों के साथ गैस एजेंसी पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि 10.30 बजे तक एजेंसी बंद थी। फोन करके एजेंसी मालिक रामेंद्र शर्मा से बात की गई। कुछ ही देर में आ गए। ये भी पढ़ें: बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू ...
बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..

बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दहेज का दानव फिर चर्चा में है। बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दहेज हत्या व आत्महत्या में उलझा है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ जारी है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फरवरी 2025 में हुई थी रजनी की शादी जानकारी के अनुसार, पैलानी के निवाइच गांव के नीरज प्रजापति की पत्नी रजनी (22) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वे लोग घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतका के पिता जागेश्वर निवासी मढ़ियानाका (...